Source :- LIVE HINDUSTAN
gis ofs price: सरकार जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (general insurance corporation of India) में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच रही है। इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को स्टॉक लुढ़क गया। बीएसई में जीआईसी (general insurance share price today) का शेयर 370.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 363.40 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बता दें, सरकार ने हिस्सेदारी बेचने के लिए 352 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य तय किया है।
रिटेल निवेशक कल लगा पाएंगे दांव (general insurance share)
दो दिन की बिक्री पेशकश (ओएफएस) इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए मंगलवार को और खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगी। 352 प्रति शेयर के न्यूनतम कीमत पर 8.77 करोड़ रुपये से ज्यादा शेयरों की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 3,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
सरकार जीआईसी में दो प्रतिशत इक्विटी बेचेगी, साथ ही ग्रीन शू विकल्प के तहत अतिरिक्त तीन प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणिश चावला ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। बता दें, सरकार चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पीएसयू) में हिस्सेदारी बेचकर पहले ही 13,389 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस बार के बजट स्पीच में केंद्रीय वित्त मंत्री ने पहले ही कह दिया था कि फाइनेंशियल ईयर में कुल 80,000 करोड़ रुपये डिसइनवेस्टमेंट से जुटाए जाएंगे।
कंपनी के शेयरों का ओवर-आल प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 3.58 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 5.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का 52 वीक हाई 418 रुपये और 52 वीक लो लेवल 351 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 63851 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.54 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों ने पोजीशनल निवेशकों को 91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में इस पीएसयू का शेयर 81 प्रतिशत बढ़ा है। जो सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में अधिक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







