Source :- LIVE HINDUSTAN
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की मीटिंग 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में हुई। इसके बाद आयोग पुडुचेरी पहुंचा। जहां पेंशनर्स और कर्मचारियों के संकठनों के साथ मीटिंग हुई। यह बैठक 9 अगस्त को हुई है। अब पे कमीशन की मीटिंग 16 से 18 अगस्त को चंडीगढ़ में होगा। बता दें, कर्मचारियों संगठनों की तरफ अधिक फिटमेंट फैक्टर, एचआरए, डीए आदि को लेकर लगातार मांग की जा रही है।
4 बार बढ़े डीए (8th Pay Commission DA demands)
कुछ कर्मचारी संगठनों ने डीए में चार बार बढ़ोतरी की मांग 8वें पे कमीशन से की है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो बार इजाफा होता है। एक बार बढ़ोतरी जनवरी के महीने में होती है। दूसरी बार जुलाई के महीने में महंगाई भत्ता बढ़ता है।
25% डीए पर बेसिक पे में मर्जर (8th Pay Commission basic pay)
नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM), दी आल इंडिया डिफेंस एप्लॉयीज फेडरेशन और आल इंडिया न्यूज पेंशन स्कीम एप्लॉयी फेडरेशन ने डीए को लेकर पे कमीशन से एक अलग डिमांड की है। इस संगठनों ने 25 प्रतिशत डीए होने पर उसे बेसिक पे से मिला देने की मांग की है। मौजूदा समय में महंगाई भत्ता का मर्जर बेसिक पे के साथ किसी भी स्टेज पर नहीं होता है। बता दें, मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 62 प्रतिशत है।
इंडियन रेलवे सुपरवाइजर्स एसोसिएशन और प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच ने 50 प्रतिशत डीए होने पर बेसिक में मर्जर की मांग की है।
एनुअल इंक्रीमेंट बढ़ाने की मांग
एनसी-जेसीएम ने सालाना 6 प्रतिशत इन्कीमेंट बढ़ाने की मांग की है। वहीं, नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल एम्पलॉयी ने भी 6 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी की डिमांड सैलरी में की है। वहीं, आल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्पलॉयी फेडरेशन ने 7 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी की मांग की है।
फिटमेंट फैक्टर और फैमिली यूनिट को बढ़ाने की मांग (8th Pay Commission fitment Factors)
लगभग सभी संगठनों ने अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। कुछ संगठनों ने 3.84 फिटमेंट फैक्टर करने की मांग रखी है। इसके अलावा फैमिली यूनिट को भी 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग उठ रही है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर के ही गुणांक में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। ऐसे में अगर मान लेते हैं कि 4 फिटमेंट फैक्टर रखा गया तो उस स्थिति में लेवल एक कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 72000 रुपये हो सकता है।
8वें पे कमीशन का गठन पिछले साल नवंबर में किया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




