Home rss business hindi 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी के लिए करना होगा इंतजार, 2027 में...

8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी के लिए करना होगा इंतजार, 2027 में आएगी रिपोर्ट?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था
  • आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है
  • इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट मई या जून 2027 तक आने की संभावना है
  • हालांकि, रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख की ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी नहीं हुई है

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे हैं। सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी और इसका फायदा कब से मिलना शुरू होगा। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी की स्पष्ट जानकारी मिलने के लिए 2027 की दूसरी छमाही तक या उससे भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

3 नवंबर 2025 को किया गया था गठन

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट मई या जून 2027 तक आने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख की ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी नहीं हुई है।

बेंगलुरु में चल रही है अहम बैठक

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में अहम बैठकें हुई थीं। अब आयोग की अगली बैठक 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली है। इन बैठकों में कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे संबंधित पक्षों की मांगों और समस्याओं को समझने की कोशिश की जा रही है। अगर आयोग को जरूरी लगा, तो वह अंतिम रिपोर्ट से पहले अंतरिम रिपोर्ट या कुछ सिफारिशें भी सरकार को भेज सकता है। हालांकि, ऐसा कब होगा, इस बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट आने के बाद कब बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों को यह समझना जरूरी है कि आयोग की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद सैलरी बढ़ना तय नहीं है। इसके लिए कई फेज पूरे होने होंगे। सबसे पहले तीन सदस्यीय आयोग अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके बाद सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी और उन पर मंजूरी देने का फैसला करेगी। सरकार यह भी देखेगी कि वेतन बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर कितना असर पड़ेगा। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने और ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही न्यू पे स्ट्रक्चर लागू हो सकेगी। इन प्रक्रियाओं में समय लग सकता है। इसलिए रिपोर्ट आने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी काफी चर्चा है। इसी फैक्टर के आधार पर पुराने बेसिक सैलरी को नए पे स्ट्रक्चर में बदलने की कैलकुलेशन की जाती है। पिछले वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर अलग-अलग रहा था। छठे वेतन आयोग में यह 1.86 और सातवें वेतन आयोग में 2.57 रखा गया था। इस बार कर्मचारी संगठनों ने ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4.0 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है, जबकि नेशनल काउंसिल-JCM और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने 3.833 की मांग की है। हालांकि, ये कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं, सरकार की ओर से तय की गई दरें नहीं।

क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर

सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था। ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी या नहीं, इस पर कर्मचारियों की खास नजर है। अगर सरकार न्यू पे स्ट्रक्चर को किसी पिछली तारीख से लागू करने का फैसला करती है, तो पात्र कर्मचारियों को एरियर मिल सकता है। लेकिन इसकी तारीख, नियम और भुगतान को लेकर अभी अंतिम सरकारी फैसला सामने नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN