Source :- LIVE HINDUSTAN
8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही में सरकार को सौंप देगा। वेतन आयोग समयसीमा के भीतर के अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने की योजना में है। इसी कड़ी में वेतन आयोग ने एक बार फिर से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
सितंबर में होने वाली है बैठक
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके सितंबर 2026 में केंद्र शासित प्रदेश (UT) चंडीगढ़ के तीन दिन के दौरे की घोषणा की है। पैनल इस दौरे के दौरान कर्मचारी यूनियनों, प्रतिनिधि समूहों और संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ बैठकें और चर्चा करने की योजना बना रहा है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 8वां वेतन आयोग 16 से 18 सितंबर तक तीन दिनों के लिए चंडीगढ़ में रहेगा। इससे पहले वेतन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चेन्नई (तमिलनाडु) और पुडुचेरी में बैठकों की तारीखें जारी करने का ऐलान किया था।
8वें वेतन आयोग के अनुसार चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नीचे दिए गए समूह बैठकों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेतन आयोग की नोटिस में कहा गया है, “इच्छुक संबंधित पक्ष (स्टेकहोल्डर्स) वेतन आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं। इसमें केंद्र सरकार/UT के संगठन और संस्थान, साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और UT चंडीगढ़ के केंद्र सरकार के संघ/यूनियन/व्यक्ति/पेंशनभोगी शामिल हैं। वे अपॉइंटमेंट के लिए अपना अनुरोध जमा कर सकते हैं।” संबंधित पक्ष बैठक के लिए अपना अनुरोध 25 अगस्त 2026 को या उससे पहले जमा कर सकते हैं।
कब कहां बैठक?
7-10 अगस्त 2026: 8वां वेतन आयोग दिल्ली में स्थित या रजिस्टर्ड केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के कर्मचारियों के एसोसिएशन, फेडरेशन और यूनियनों के साथ 7 और 10 अगस्त (शुक्रवार और सोमवार) को बातचीत करेगा। जिन संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने अपना मेमोरेंडम जमा किया है और दिल्ली, किसी राज्य या UT में कमीशन के साथ बातचीत नहीं की है, वे अपॉइंटमेंट के लिए अपना अनुरोध 31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
7-8 सितंबर 2026: 8वां वेतन आयोग 7-8 सितंबर (सोमवार-मंगलवार) को चेन्नई का दौरा करेगा। तमिलनाडु के संबंधित स्टेकहोल्डर, अपॉइंटमेंट के लिए 18 अगस्त या उससे पहले अनुरोध जमा कर सकते हैं।
9 सितंबर 2026: 8वां वेतन आयोग 9 सितंबर (बुधवार) को पुडुचेरी का दौरा करेगा। पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश (UT) के संबंधित स्टेकहोल्डर, जो पुडुचेरी में कमीशन से बातचीत करना चाहते हैं, वे अपॉइंटमेंट के लिए 18 अगस्त या उससे पहले अनुरोध जमा कर सकते हैं।
16-18 सितंबर 2026: 8वां वेतन आयोग 16-18 सितंबर (बुधवार) को चंडीगढ़ का दौरा करेगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश राज्यों और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश (UT) के संबंधित स्टेकहोल्डर, वे अपॉइंटमेंट के लिए 25 अगस्त या उससे पहले अनुरोध जमा कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




