Home rss business hindi 9 बैंकों का चुका दिया पूरा लोन, अब कर्ज-मुक्त होने की तैयारी,...

9 बैंकों का चुका दिया पूरा लोन, अब कर्ज-मुक्त होने की तैयारी, 20 रुपये से कम का है कंपनी का शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने की राह पर है। पीसी ज्वैलर ने गुरुवार को बताया है कि उसने एक और बैंक की पूरी उधारी चुका दी है। ज्वैलरी कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को हुए एक सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत यह उधारी चुकाई है। पीसी ज्वैलर के शेयरों में गुरुवार को अच्छी तेजी भी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.54 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.38 रुपये है।

9 बैंकों का पूरा बकाया चुकाया
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि कंपनी ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 9 का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। ज्वैलरी कंपनी ने बताया है कि प्रत्येक रिपेमेंट निर्धारित तारीख से पहले पूरा हुआ है। पीसी ज्वैलर ने बाकी के 5 बैंकों के 96 पर्सेंट से ज्यादा का बकाया भी निपटा दिया है। ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर का मार्केट कैप गुरुवार को 10,234 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

इस महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल कर सकती है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने कहा है कि वह इन बैंकों के 4 पर्सेंट से कम का बकाया चुकाने की राह पर है और इस महीने कंपनी कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल कर लेगी। कंपनी ने कहा है कि यह कदम उसकी बैलेंस शीट को मजबूत करेगा। सेटलमेंट एग्रीमेंट पर 30 सितंबर 2024 को दस्तखत हुए थे, यह पीसी ज्वैलर लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले 14 बैंकों के बीच वन-टाइम सेटलमेंट था। कंसोर्शियम के दूसरे मेंबर्स में यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं।

299% उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयर 5 साल में 299 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.64 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2026 को 10.54 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 296 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.38 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN