Home rss business hindi 9 सितंबर को खुलेगा IPO, कंपनी ने 384-404 रुपये तय किया प्राइस...

9 सितंबर को खुलेगा IPO, कंपनी ने 384-404 रुपये तय किया प्राइस बैंड, फर्नीचर किराये पर देती है कंपनी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rentomojo IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ 9 सितंबर 2026 को ओपन होगा। आईपीओ 11 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 1255.57 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 37.15 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक 2.74 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए बेच रहे हैं।

ग्रे मार्केट से मिला ग्रीन सिग्ननल (Rentomojo IPO GMP Today)

आईपीओ ग्रे मार्केट में अभी से अच्छा प्रदर्शन रहा है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ आज 33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 8 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

क्या है प्राइस बैंड? (Rentomojo IPO Price band)

इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 384 रुपये से 404 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14948 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

किसके लिए कितना हिस्सा

आईपीओ में क्यूआईबी के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा इश्यू का आरक्षित रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

क्या करती है कंपनी

यह डायरेक्ट टू कंज्यूमर मॉडल पर ऑपरेट करती है। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर फर्नीचर और अन्य एप्लाइंसेस को किराये और सब्सक्रिप्शन पर देती है। अपनी कैटगरी में यह सबसे कंपनी है। बता दें, कंपनी के पास कुल 728773 प्रोडक्ट्स हैं। जिसमें बेड, सोफा, रेफ्रीजरेटर्स, वाशिंग मशीन, वाटर प्यूरिफायर्स आदि है।

30 सितंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास कुल 227511 सब्सक्राइबर्स थे। यह सभी 22 शहरों में स्थित थे।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

70 करोड़ रुपये से मौजूदा पूर्ण या आंशिक कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 42.50 करोड़ रुपये लीज रेंट और लाइसेंस फीस आदि में खर्च होगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में उपयोग होगा।

प्रमोटर का कंपनी में कितना हिस्सा है?

आईपीओ से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 62.74 प्रतिशत थी। जोकि अब घटकर 51.40 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 37.26 प्रतिशत से बढ़कर 48.60 प्रतिशत हो जाएगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN