Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिका के शिकागो के लिए उड़ान भरने वाला ब्रिटि एयरवेज का एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। हवा में विमान 28 हजार फीट तक नीचे आ गया और जमीन से इसकी ऊंचाई मात्र 9 हजार फीट बची थी।
शिकागो के लिए उड़ान भरने वाला ब्रिटिश एयरवेज का विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। तकनीकी खराबी के बाद विमान को करीब 30 टन फ्यूल डंप करना पड़ा। इस विमान की आनन-फानन में हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई। आयरलैंड के ऊपर लगभग 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते वक्त ही विमान ने 7700 इमर्जेंसी कोड भेजा। फ्लाइट ट्रैकिंड डेटा के मुताबिक 9.5 मिनट के अंदर ही विमान 9000 फीट पर आ गया। इसके बाद इसको वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाना पड़ा। अगर इस गति से विमान नीचे आता रहता तो अगले 3 मिनट में ही बड़ा हादसा होने वाला था।
क्या होता है 7700 कोड का मतलब
इस कोड का मतब होता है कि विमान के साथ कोई आपातकाल दिक्कत हो गई है। इस संदेश में किसी खास समस्या का जिक्र नहीं होता है। बस यह बताता जाता है कि क्रू को सहायता की जररूत है और लैंडिंग के लिए रास्ता साफ किया जाए। बीते दिनों इसी तरह का एक संदेश फ्लायदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने भेजा था।
ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।” प्रवक्ता ने कहा, ”यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया और हमारी टीमें उनकी यात्रा योजनाओं को जल्द से जल्द फिर से व्यवस्थित करने के लिए काम कर रही हैं।”
इससे पहले, उड़ान संख्या बीए295 ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्लन 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के आसमान में अचानक और तेजी से नीचे आने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की थी। बोइंग 777-200ईआर विमान की शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ओआरडी) तक निर्धारित उड़ान अवधि आठ घंटे 40 मिनट की थी।
हालांकि, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तभी ऐसा लगा कि उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो गई। विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनट में 28,000 फुट नीचे आ गया, जो धरती से महज 9,000 फुट की ऊंचाई था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




