Source :- LIVE HINDUSTAN
भारतीय घरों में कुछ चीजें बिल्कुल कॉमन है, जो हर आम परिवार करता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ज्यादातर घरों में मिल जाती होंगी या खुद आपके घर में भी ऐसा होता होगा।
हर भारतीय घर में कुछ ऐसी चीजें जरूर होती हैं, जिन्हें नानी-दादी से लेकर मम्मी तक संभालकर रखना पसंद करती हैं। घर का कोई न कोई कोना, अलमारी, डिब्बा या छोटा-सा बक्सा इन जरूरी सामानों के लिए हमेशा तय होता है। भारतीय परिवारों की खास बात यह है कि काम आने वाली चीजों को फेंकने के बजाय उन्हें सहेजकर रखा जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा इस्तेमाल किया जा सके। दिलचस्प बात यह है कि कई बार सालों तक इनकी जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी इन्हें फेंका नहीं जाता। आज हम आपको ऐसी ही 15 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लगभग हर भारतीय घर में मिल जाती हैं। अगर इनमें से ज्यादातर चीजें आपके घर में भी हैं, तो यकीन मानिए आपका परिवार भी बिल्कुल आम भारतीय परिवारों जैसा है।
ये 15 चीजें कौन सी हैं?
1- स्टील के डिब्बों का कलेक्शन- हर घर में स्टील के डिब्बों का कलेक्शन आपको जरूर मिलेगा। इन डिब्बों में कोई न कोई सामान रखा होगा।
2- प्लास्टिक बैग- प्लास्टिक के बैग वाला थैला भी भारतीय घरों में मिल जाएगा। बाजार से जो भी पन्नी आती है, उसे इकट्ठा करके रख दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर निकाला जाए।
3- कांच की बोतल या शीशी- किसी चीज की कांच की बोतल या शीशी खाली होती है, तो भारतीय घरों में उसे फेंकने के बजाय संभालकर रखा जाता है। फिर इसमें अचार या नमक भरकर रखा जाता है।
4- दवाई वाला डिब्बा- आपके घर में दवाई रखने के लिए एक फिक्स डिब्बा जरूर रखा गया होगा। इस डिब्बे से छोटी-बड़ी हर तरह की दवा और सीरप रखी होगी।
5- कैलेंडर पर तारीख- आपके घर में दीवार पर अगर कैलेंडर टंगा होगा, तो उसकी तारीखों पर गोल निशान बने होंगे या फिर कैलेंडर पर कुछ लिखा होगा।
6- मेहमानों के लिए प्लेट-कप- हर भारतीय घर में मेहमानों के अलग प्लेट और कप भी रखे होते हैं। मेहमानों के आगे पर ही इन्हें निकाला जाता है।
7- टीवी रिमोट की जगह- टीवी और एसी के रिमोट की फिक्स जगह तय होती है लेकिन वहां पर रिमोट कई बार नहीं मिलता है।
8- मसालों का डिब्बा- भारतीय घर की पहचान मसाले के डिब्बे से भी होती है। किचन में मसालेदानी जरूर रखी होगी या फिर छोटे-छोटे डिब्बे होंगे।
9- तार-चार्जर वाला डिब्बा- क्या आपके घर में मोबाइल के पुराने चार्जर, लीड या फिर तारों वाला डिब्बा रखा है? ज्यादातर घरों में इसका भी डिब्बा अलग होता है।
10- सिलाई बॉक्स- सुई-धागा और बटन वाला डिब्बा भी हर घर में मौजूद होता है। इसमें सभी रंग के धागे और बटन रखे होते हैं। साथ ही छोटी-बड़ी सुई भी।
11- अचार-पापड़ वाला झोला- भारतीय घरों में होली में जो पापड़ बनते हैं, उनका झोला अलग होता है। साथ ही अचार के डिब्बे अलग रखे होते हैं।
12- पानी वाला स्टॉक- आजकल तो आरओ वाला सिस्टम है वैसे पानी के लिए भी स्टॉक होता है। पानी की टंकी, गगरा या फिर बाल्टी भरकर हमेशा रखी जाती है, जरूरत होने पर इस्तेमाल हो सके।
13- डेकोर आइटम- कई घरों में सजावट वाले सामान का डिब्बा भी अलग रखा होता है। इसमें दिवाली, जन्माष्टमी पर सजाने वाले सामान रखे होते हैं, जिन्हें जरूरत के समय निकाला जाता है।
14- सर्फ-साबुन वाली जगह- भारतीय घरों में सर्फ-साबुन के लिए अलग स्टॉक बना होता है, जहां ये रखा रहता है। जब बाथरूम में खत्म हो जाए तब यहां से लिया जाता है।
15- चावल-दाल स्टोर- नानी-दादी और मां हमेशा थोड़ा सा राशन छिपाकर रखती है। मान लीजिए कभी राशन न मिल पाए या पूरा खत्म हो जाए, तब वह स्टॉक काम आएगा। किचन में कुछ चीजें छिपी होती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




