Home - 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, आ गया OnePlus 16, इतनी है कीमत

9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, आ गया OnePlus 16, इतनी है कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 को कंपनी ने अपने नए फोन को तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

OnePlus 16 Launched With 9,000mAh Battery: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 16 को चीन में लॉन्च कर दिया है। नए फोन में पुराने मॉडल की तरह ही चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल है, लेकिन इसमें बेहतर चिपसेट, बैटरी और डिस्प्ले दिया गया है। यह नया फोन इस महीने के आखिर में तीन कलर्स और चार रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 16 में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite सीरीज चिपसेट लगा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी है, जो पिछले मॉडल की बैटरी से काफी बड़ी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा है। कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं…

नया OnePlus 16 फोन 13 अक्टूबर को ओप्पो ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इतनी है चार अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

वनप्लस 16 की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 5,999 युआन (लगभग 86,000 रुपये) से शुरू होती है। इसकी कीमत 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 6,799 युआन (लगभग 97,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 7,499 युआन (लगभग 1,07,000 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 8,499 युआन (लगभग 1,21,000 रुपये) है। नया फोन 13 अक्टूबर को ओप्पो ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 16 को टुमॉरोज स्टार, मार्टियन मास्टरपीस और डार्क फॉरेस्ट जैसे कलर्स में पेश किया गया है।

OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus 16 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह फोन ओप्पो के लेटेस्ट ColorOS 17 के साथ आता है, जो Android 17 पर बेस्ड है। इसमें 6.78-इंच का फुल एचडी प्लस (1272×2772 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो 185 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 450 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 2000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 3,840 हर्ट्ज की PWM DC डिमिंग फ्रीक्वेंसी जैसे फीचर्स हैं। धूल और पानी से सुरक्षित रहने कि लिए फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

वनप्लस 16 में क्वालकॉम का 2nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है, जो 5.01 गीगाहर्ट्ज तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें Adreno 850 GPU, 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। इस फोन में ट्राई-गेमिंग चिप सेटअप भी है, जिसमें P4 सुपर डिस्प्ले चिप, लिंग्सी टच चिप और G3 ईस्पोर्ट्स नेटवर्क चिप शामिल हैं।

फोन में 200 मेगापिक्सेल का पावरफुल कैमरा

ऑप्टिक्स के लिए, वनप्लस 16 में ओप्पो की LUMO इमेजिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सेल (f/1.6) का प्राइमरी कैमरा है। फोन में 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 120x तक डिजिटल जूम और 3x तक ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सेल (f/2.6) का टेलीफोटो कैमरा भी है। इसके फ्रंट में 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा है। यह फोन 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

तेज चार्जिंग के साथ 9000mAh की बैटरी

वनप्लस 16 में 9000mAh की बैटरी है जो 100W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, QZSS और Galileo का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑनबोर्ड सेंसर शामिल हैं। इसका साइज 161.42×76.67×8.55 एमएम है और वजन लगभग 220 ग्राम है।

Amazon पर मिल रहे इन OnePlus फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN