Home - 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 185Hz की डिस्प्ले, गेमिंग के लिए खास असिस्टेंट...

9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 185Hz की डिस्प्ले, गेमिंग के लिए खास असिस्टेंट के साथ आज दस्तक देगा OnePlus 16

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, नया गेमिंग असिस्टेंट और 200MP कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है। यह फोन आज दस्तक देने वाला है लॉन्च से पहले जानें फोन से जुड़ी पूरी डिटेल।

मोबाइल पर गेम खेलना पसंद है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ तेज डिस्प्ले भी मिले? तो OnePlus का आने वाला फोन OnePlus 16 आपके लिए हो सकता है। OnePlus 16 को चीन में आज 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी दी है। फोन में Qualcomm का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर और 200MP का मुख्य कैमरा मिलने की डिटेल्स भी सामने आई है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी को 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 16 में मिलेगा नया गेमिंग असिस्टेंट

OnePlus 16 की सबसे खास बात इसका नया गेमिंग असिस्टेंट है। कंपनी ने इसमें गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई टूल दिए हैं। इनमें शूटिंग गेम्स के विजुअल्स को बेहतर बनाने, वॉयस चैट में शोर कम करने और गेम के दौरान खास लाइटिंग इफेक्ट देने जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, वॉयस चैट में नॉइज कम करने वाला फीचर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलते हैं। फोन में एक खास इन-गेम कैमरा भी दिया जाएगा। यह कैमरा किस तरह काम करेगा और गेमर्स इसका इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे इसकी डिटेल सामने आ गई है।

OnePlus 16 के अन्य फीचर्स (संभावित)

OnePlus 16 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। यह कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन को तेज परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी फोन में Fengchi Gaming Core और G3 नेटवर्क चिप भी दे रही है। Fengchi Gaming Core का काम गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करना है।

OnePlus 16 में 9000mAh की Glacier Battery दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह OnePlus के किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दी गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। तुलना करें तो OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी। इस हिसाब से नए फोन की बैटरी क्षमता करीब 23 फीसदी ज्यादा है। चार्जिंग की बात करें तो OnePlus 16 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की जानकारी है। इसके अलावा, फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 16 में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। यह BOE के साथ मिलकर तैयार की गई 4th जनरेशन की Oriental Screen होगी। इस फोन की स्क्रीन सामान्य इस्तेमाल के दौरान 165Hz तक के रिफ्रेश रेट पर काम कर सकेगी। वहीं, कुछ चुनिंदा गेम्स में इसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक पहुंच जाएगा।

OnePlus 16 सिर्फ गेमिंग के लिए ही नहीं, बल्कि कैमरा फीचर्स के मामले में भी खास हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें 200MP का मुख्य कैमरा शामिल होगा, जिसके साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा, फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की जानकारी है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।

OnePlus 16 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसकी मदद से यूजर फोन को फिंगरप्रिंट के जरिए अनलॉक कर सकेंगे। इसके अलावा, फोन के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग का जिक्र किया गया है।

OnePlus 16 की कीमत कितनी होगी?

OnePlus ने अभी तक OnePlus 16 की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। Gizchina की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लीक में फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन (72,170 रुपए के लगभग) बताई गई है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की संभावित कीमत 5,499 चीनी युआन (79,389 रुपए के लगभग) हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN