Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO Find X9 स्मार्टफोन भारत में अब हमेशा के लिए महंगा हो गया है। शानदार Hasselblad ट्रिपल कैमरा सेटअप, 7025mAh की बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस वाले इस फोन को खरीदने के लिए आपको 10,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।
अगर आप OPPO का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। कंपनी ने भारत में इस फोन की कीमत में सीधा 10,000 रुपए का इजाफा कर दिया है। यानी जो फोन पहले 74,999 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रहा था, अब उसकी कीमत बढ़कर 84,999 रुपए तक पहुंच सकती है। सिर्फ बेस मॉडल ही नहीं, बल्कि टॉप वेरिएंट की कीमत में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे साफ है कि अब प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना पहले के मुकाबले और महंगा हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेम और मेमोरी कॉम्पोनेन्ट की बढ़ती कीमतें इस प्राइस हाईक की सबसे बड़ी वजह हैं।
इतनी बढ़ी OPPO Find X9 की कीमत
OPPO Find X9 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है। फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल पहले 74,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 84,999 रुपए बताई जा रही है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपए से बढ़कर 94,999 रुपए तक पहुंच गई है।
OPPO Find X9s की बड़ी खासियतें
फोन में 6.59 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिससे फोन का लुक और ज्यादा प्रीमियम लगता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO Find X9s में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। फोन में 12GB और 16GB RAM ऑप्शन मिलते हैं, जबकि स्टोरेज 256GB और 512GB तक दिया गया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS पर काम करता है, जिसमें कई AI फीचर्स और स्मार्ट टूल्स शामिल किए गए हैं।
OPPO Find X9s के कैमरा फीचर्स इस फोन को खास बनाते हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो शानदार ज़ूम और डिटेल्ड फोटो क्लिक करने में मदद करता है। फोन में Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग भी दी गई है, जिससे कलर और फोटो क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI beauty mode, portrait effect और कई स्मार्ट कैमरा फीचर्स मिलते हैं।
बैटरी की बात करें तो OPPO Find X9s में करीब 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और एडवांस कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा डिवाइस में IP रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







