Source :- LIVE HINDUSTAN

itel ने अपने फीचर फोन यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब फीचर फोन यूजर्स को सिर्फ 123 रुपये में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डाटा मिलेगा।

अफॉर्डेबल फोन बनाने वाली कंपनी itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब उसके सभी 4G फीचर फोन यूजर्स Reliance Jio के लोकप्रिय 123 रुपये वाले मंथली रीचार्ज प्लान का फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान पहले केवल Jio के फीचर फोन यूजर्स तक सीमित था, लेकिन अब itel के पूरे 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होगा।

कंपनी के नए कदम से देशभर के करोड़ों फीचर फोन यूजर्स को कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 123 रुपये वाले इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डाटा दिया जाएगा। यानी यूजर्स को पूरे 28 दिनों में कुल 14GB डाटा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्लान की मदद से फीचर फोन यूजर्स सालाना लगभग 1000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

कंपनी ने Jio के साथ की पार्टनरशिप

itel और Jio की यह पार्टनरशिप भारत में सस्ती डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। खास तौर से ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले उन यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कम बजट में इंटरनेट और कॉलिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

कंपनी ने बताया कि सिर्फ 123 रुपये वाला प्लान ही नहीं, बल्कि Jio के अन्य 4G फीचर फोन रिचार्ज प्लान भी अब itel फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें 234 रुपये का 56 दिनों वाला प्लान, 369 रुपये का 84 दिनों वाला प्लान और 1234 रुपये का 336 दिनों वाला लंबी वैधता वाला प्लान शामिल है। इन सभी प्लानों में यूजर्स को प्रतिदिन 0.5GB डाटा का लाभ मिलेगा।

कंपनी का रिप्लेसमेंट ऑफर भी जारी

भारत में itel की मजबूत मौजूदगी भी इस पहल को और खास बनाती है। कंपनी फिलहाल देशभर में 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर मौजूद है। इसके साथ ही itel के पास 1000 से ज्यादा सर्विस सेंटर का बड़ा नेटवर्क भी है। कंपनी अपने फीचर फोन ग्राहकों को 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। यानी खरीदारी के एक साल के अंदर अगर फोन में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट मिलता है, तो ग्राहक उसे रिटेल आउटलेट से बदलवा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN