Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/vidu_1779867358672_1779867367646_8f8d21ba-2608-41bd-92b6-6bae8cf35ab5.jpgविशाल ददलानी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है कि क्या उन्हें शो से निकाल दिया है कि नहीं।
इंडियन आइडल शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो से कई साल से सिंगर विशाल ददलानी जुड़े हैं। वह शो में बतौर जज नजर आते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि नीट पेपल के लीक होने वाले विवाद पर उनके कमेंट के बाद उन्हें इंडियन आइडल शो से निकाल दिया गया है। अब इस मामले पर विशाल ने चुप्पी तोड़ दी है और पूरा सच बता दिया है।
विशाल ने क्या किया रिएक्ट
विशाल ने मंगलवार को अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इन अफवाह को गलत बताया है। वीडियो में आप देखेंगे कि विशाल सेट पर हैं और वह अपने आंसू साफ करते हुए ड्रामा करते हैं। इसके बाद वह जोर से हंसते हैं और बोलते हैं यहां हूं मैं बेबी।
ऑनलाइन सभी बातों पर विश्वास मत करो
इस वीडियो को शेयर कर विशाल ने लिखा, ‘याद रखो जो भी आप ऑनलाइन देखते हो हमेशा उस पर विश्वास नहीं करना है। काफी मैनुप्लेशन चल रही है। अच्छी लड़ाई को लड़ते रहो और वही कहो जो कहना है।’
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर सबके काफी रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है। रघु ने लिखा, इस पोस्ट को बर्नऑल द्वारा स्पॉन्सर किया जाना चाहिए। स्टैंड अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु ने फायर इमोजी पोस्ट किया।
नीट पेपर लीक होने पर क्या बोले थे विशाल
बता दें कि विशाल ने नीट पेपर के लीक होने पर कहा था, मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि मैं अपना सपोर्ट स्टूडेंट को देना चाहता हूं। इस साल जो भी हुआ वो गलत हुआ और उससे भी ज्यादा गलत है कि किसी भी सरकारी एजेंसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और उससे ज्यादा खराब नेता लोग बोल रहे हैं कि इसमें कोई बड़ी डील नहीं है।
जिनके पास पावर है वो पढ़े-लिखे नहीं
विशाल ने आगे कहा था, ‘जिनके पास पावर है वो पढ़े-लिखे नहीं है। यह भारत को बर्बाद करने वाली बात है। अब आपको पसंद हो कि ना, चाहे आपको अच्छा लगे या नहीं, लेकिन ये सच है। प्लीज अगर पॉसिबल हो तो अच्छे लोगों को चुनें।’
इंडियन आइडल शो
बता दें कि इंडियन आइडल शो की बात करें तो इस शो की शुरुआत 28 अक्टूबर 2004 से हुई थी। इसके बाद से अब तक शो का 16वां सीजन आ रहा है। पहले सीजन को अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान ने होस्ट किया था। वहीं विनर थे अभिजीत सावंत।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





