Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/don_3_controversy_1770808961938_1770808962197_1779889513880_664ee01d-ce7d-4651-827f-5e51c352d151.pngफरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद के बीच एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है रणवीर ने शुरुआत में ही फरहान अख्तर को 10 करोड़ रुपए और उनकी किसी फिल्म में काम करने के लिए अपनी फीस का 25 प्रतिशत ऑफ का ऑफर दिया था।
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा है। हाल में FWICE में इस मामले में एक्शन लेते हुए रणवीर के खिलाफ सहयोग नहीं करने का निर्देश जारी किया था। ऐसा भी खबरें सामने आई थी कि रणवीर को इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है। लेकिन बाद में कहा गया कि उन्हें बैन नहीं किया गया है। अब ताजा खबरों की मानें तो रणवीर ने फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को एक बड़ी डील ऑफर की थी।
रणवीर सिंह ने दिया था ये ऑफर?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक रणवीर सिंह की तरफ से मार्च 2026 के पहले हफ्ते में फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी को 10 करोड़ ऑफर किए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फीस में से 25 प्रतिशत ऑफ का ऑफर भी दिया था। अगर एक्सेल एंटरटेनमेंट उनके साथ किसी दूसरे प्रोजेक्ट में काम करता है तो रणवीर अपनी फीस में से 25 प्रतिशत ऑफ कर देंगे। लेकिन रणवीर ने एक्सेल के साथ अगले प्रोजेक्ट्स में काम करने का भी रास्ता साफ़ रखा। लेकिन फरहान और रितेश सिधवानी ने रणवीर के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के साथ हुई इस घटना के बाद फरहान उनके साथ भविष्य में काम नहीं करना चाहते।
फरहान ने रिजेक्ट किया रणवीर का ये ऑफर
रिपोर्ट में कहा गया है कि फरहान और रितेश बहत क्लियर हैं कि उनके साथ जो पिछले दो सालों से हुआ है उसके बाद वो क्लियर हैं कि अब रणवीर के साथ काम नहीं करना चाहते। फिल्म की शूटिंग में देरी, बहस, कोई पक्की बात नहीं होने की वजह से उन्हें फाइनेंसियली और प्रोफेशनली बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए उन्होंने रणवीर के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।
डॉन 3 को लेकर विवाद
फरहान अख्तर ने साल 2023 में रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की अनाउंसमेंट की थी। एक टीजर रिलीज किया गया था। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जगह रणवीर को डॉन बने देखना फैंस के लिए सरप्राइज था। एक्टर ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वो एक मौका दे कर देखें। लेकिन फिर अचानक रणवीर के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर सामने आई।
फरहान अख्तर ने दर्ज की शिकायत
FWICE ने बताया कि अप्रैल में फरहान अख्तर ने उनके पास शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि रणवीर ने उनकी प्रोडक्शन कंपनी के साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने के तीन हफ्ते पहले रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। तब तक प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका था। इससे उन्हें 45 करोड़ का नुकसान हुआ। फरहान ने रणवीर से इस नुकसान की भरपाई मांगी है। इस मामले में रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







