Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/dhinchak_pooja_1779886474387_1779886478037_a9add02b-ec93-49a7-81bf-6834a0c2af29.pngDhinchak Pooja Wedding: सोशल मीडिया पर अतरंगी आवाज और बोल में गाना गाने के लिए पहचान बनाने वाली ढिंचैक पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आ गया है।
सोशल मीडिया पर अतरंगी और अलग तरीके से गाना गाकर पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया फेम ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरों की एक क्लिप भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ढिंचैक पूजा की शादी के मौके पर जहां कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ढिंचैक पूजा ने इन तस्वीरों में अपने पति के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।
ढिंचैक पूजा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
ढिंचैक पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरों का स्लाइड शो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- मेरी शादी की कुछ क्लिप्स, मैं और भी शेयर करूंगी।ढिंचैक पूजा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो लाल रंग के शादी के जोड़ में नजर आ रही हैं। उन्होंने बड़ा सा मांग टीका और नथ पहनी।
ढिंचैक पूजा ने पति संग शेयर कीं तस्वीरें
ढिंचैक एक तस्वीर में अपने पति का हाथ पकड़े स्टेज पर चढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में ढिंचैक पूजा अपने पति के साथ स्टेज पर खड़ी हैं। ढिंचैक पूजा के पति व्हाइट कोट पैंट, लाल पगड़ी और लाल जूतों में नजर आए।
ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरें देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
ढिंचैक पूजा के इस पोस्ट पर बहुत सारे यूजर्स ने उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अब ये दोनों गाएंगे शादी मैंने कर ली आज, शादी मैंने कर ली आज। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दिलों का शूटर है मेरा शौहर। एक ने लिखा- सेल्फी मैंने ले ली आजा। एक यूजर ने लिखा- लाखों लड़कों का लिवर फेल हो जाएगा आज।
बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं ढिंचैक पूजा
बता दें, ढिंचैक पूजा ने सोशल मीडिया पर सेल्फी मैंने ले ली आज, दिलों का शूट है मेरा स्कूटर जैसे गाने गाकर फेम हासिल किया।ढिंचैक पूजा को कई बार अपने गानों की वजह से ट्रोल भी किया गया। ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस 11 में हिस्सा भी लिया था। बिग बॉस के घर में भी बाकी के कुछ सदस्य पूजा का मजाक उड़ाते थे। इसके अलावा, लाफ्टर शेफ्स के सीजन 1 में विकी जैन के जन्मदिन के मौके पर ढिंचैक पूजा लाफ्टर शेफ्स में मेहमान बनकर पहुंची थीं। लाफ्टर शेफ्स में पूजा ने गाना गाया था। ढिंचैक पूजा ने करीब एक हफ्ते पहले अपनी शादी की पहली पोस्ट शेयर की थी। पूजा की शादी के वीडियोज उनके यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







