Home National news hindi अभी और सहनी पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए कब से मिल सकती है...

अभी और सहनी पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए कब से मिल सकती है राहत

3
0

Source :- BBC INDIA

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है

इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है.

हालांकि यह राहत की बात है कि उसके बाद तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई गई है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई ऐसे उपाय भी सुझाए हैं जिनसे गर्मी के असर को कुछ कम किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बढ़ते तापमान को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की थी.

कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना

29 मई से अधिकतम तापमान में कमी और हीट वेव की स्थिति में राहत मिलने की संभावना है.

अगले 2–3 दिन में उत्तर-पूर्व और उससे लगे पूर्वी भारत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 27 मई को और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 से 29 मई 2026 के दौरान वर्षा की संभावना है.

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि 28 से 30 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से गंभीर गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना है.

हीट वेव से ऐसे बचें

हीट वेव से सुरक्षा के उपाय

मौसम विभाग ने मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर की गई एक पोस्ट में गंभीर हीट वेव की स्थिति की चेतावनी तो दी ही है, कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है.

विभाग की सलाह है कि…

  • खूब पानी पिएं
  • दोपहर के समय सीधे धूप से बचें
  • हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें
  • भारी बाहरी कामकाज से बचें
  • ओआरएस, फल और तरल पदार्थ पास रखें
  • बच्चों, बुज़ुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें
  • स्थानीय मौसम अपडेट और परामर्श नियमित रूप से फॉलो करें

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें.”

पीएम मोदी ने लिखा, “ख़ुद को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.”

बाहर निकलें तो ये ध्यान रखें

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है

इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

बीबीसी हिन्दी की एक ख़बर में बताया गया है कि जिन शहरों में प्रदूषण ज़्यादा होता है वहां गर्मी और भी ज़्यादा असर डालती है.

डॉक्टरों के अनुसार यह मौसम दमा, ब्लड प्रेशर, दिल के मरीज़ों के लिए विशेष रूप से ख़तरनाक होता है क्योंकि लू के समय हवा में नमी कम होती है, जो हवा में प्रदूषित कणों को बढ़ा देती है.

इसलिए संभव हो तो दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर न निकलें.

जिन लोगों के लिए बाहर निकलना ज़रूरी हो उनके लिए अच्छा यह रहेगा कि वे स्लीवलेस कपड़े न पहनें और पूरा शरीर ढकें.

काले छाते के बजाय सफ़ेद छाता इस्तेमाल करें क्योंकि काला छाता बहुत ऊष्मा सोखता है. सिर को सफ़ेद कपड़े से ढकना भी कारगर रहता है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

शॉर्ट वीडियो

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

  • सोनम जोंबा

  • टेस्ला कार

  • यूपी के बांदा के लोगों ने बताया वहां पड़ रही गर्मी के पीछे क्या है वजह?

  • एफिल टावर का हिस्सा

  • gurindervir singh

  • white house firing

  • IPL match

  • क़ैदी

  • दिल्ली के जाफरपुर कलां में हुई थी पांडव कुमार की हत्या

  • दिहाड़ी मज़दूर

  • मछली

  • चीन और ताइवान की दुश्मनी का लंबा है इतिहास

  • fire in home

  • trump netanyahu

  • राहुल गांधी

  • मोदी और मेलोनी

  • बढ़ती महंगाई पर क्या बोले दिल्ली के लोग

  • नीट परीक्षार्थी

  • धर्मेंद्र प्रधान?

SOURCE : BBC NEWS