Source :- LIVE HINDUSTAN
Shayari in hindi: दिल के करीब किसी इंसान को आप सुबह से ही याद करते हैं तो उसे गुड मॉर्निंग मैसेज भेजकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराएं। बेस्ट 20 शायरी जो बेस्ट गुड मॉर्निंग की विश देने के लिए काफी होंगी। यहां पढ़ें…..
हर रोज सुबह उठकर एक मैसेज अपनों के नाम भेज देना कोई बोझ नहीं, जब आप किसी के साथ दिल से जुड़े होते हैं तो उसे ये बात एहसास कराना भी जरूरी होता है। अपने किसी साथी को आंख खुले के साथ ही याद करना उसकी अहमियत लाइफ में दिखाता है। ये गुड मॉर्निंग मैसेज केवल आने वाले पूरे दिन के अच्छा होने का मैसेज भर नहीं बल्कि आपके दिल से निकली दुआ हैं। जो आप सामने वाले को पहुंचाना चाहते हैं। तो अपने किसी खास को बोलना है गुड मॉर्निंग तो यहां से चुनें शायरी।
1- सुबह उठते ही चेहरे पर मुस्कान रहे
हर एक दुख से आप कोसों दूर रहें
महक उठे आपकी जिंदगी
ऐसा शुभ दिन आप का आज रहे
2- कुछ इस तरह जिंदगी को मैंने आसान बना दिया
किसी से माफ़ी मांग ली, किसी को माफ़ कर दिया।
3- पंछी उड़ते, लेते आनंद प्यारी रुत का
फिर मैं क्यों पालूं बोझ, आने वाले कल का
4- आपकी नयी सुबह इतनी सयानी हो जाये
दुःखों की सारी बाते आपकी पुरानी हो जाये
दे जाये इतनी खुशियां ये दिन
कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दिवानी हो जाये।
5- सुना है तुम ले लेते हो हर बात का बदला
आजमाएंगे कभी तुम्हारे लबो को चूम कर।
6- चाय के कप से निकलते हुए धुएं में
आपकी तस्वीर नजर आती है
आपके ख्यालों में खोकर
हमेशा मेरी चाय ठंडी हो जाती है।
7- बीत गयी तारों वाली सुनहरी रात
याद आई फिर वही प्यारी सी बात
खुशियों से हो हर पल आपकी मुलाकात
इसलिए मुस्कुराते हुए करें अपने दिन की शुरुआत।
8- किसी ने रोजा रखा, किसी ने उपवास रखा
कबुल उसका हुआ जिसने मां – बाप को अपने पास रखा।
9-खिलखिलाती सुबह, ताज़गी से भरा सवेरा है
फूलों और बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है
सुबह कह रही है जाग जाओ
आपकी मुस्कुराहट के बिना सब अधूरा है।
10- गुलशन में भंवरों का फेरा हो गया
पूरब में सूरज का डेरा हो गया
मुस्कान के साथ आँखे खोल प्यारे
एक बार फिर से प्यारा सा सवेरा हो गया।
11- वो सुबह नींद से उठकर मुझसे लड़ने आए
तुम कौन होते हो मेरे सपनो में आने वाले।
12- सफर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहाँ तक तुम हो।
13- नींद आती है सपने लेकर, हमारी दुआ है
आज की सुबह आये आपके लिए
ढेर सारी खुशियां लेकर, गुड मॉर्निंग…
14- बिन बुलाए ना जाने क्यों
सुबह चाय के साथ तेरी यादें भी चली आती है। गुड मॉर्निंग
15- सपनो के जहां से अब लौट आओ
हुई हे सुबह अब जाग जाओ
चांद – तारों को अब कह कर अलविदा
इस नए दिन की खुँशियों मे खो जाओ।
16- रात की चांदनी से मांगता हूं सवेरा
फूलों की चमक से मांगता हूं रंग गहरा
दौलत शोहरत से ताल्लुक नहीं है मेरा
मुझे चाहिए हर सुबह में बस साथ तेरा।
17- तमन्ना करते हो जिन खुशियों की
दुआ है वह खुशिया आपके कदमो मे हो
खुदा आपको वह सब हक़ीक़त मे दे
जो कुछ आपके सपनो में हो. गुड मॉर्निंग…
18- ये हमारी सूर्योदय SMS सेवा है
इसमें हम सोए हुए आलसी लोगों को जगाते हैं
और बाद में गुड मॉर्निंग कह कर खुद सो जाते हैं।
19- नयी सी सुबह नया सा सवेरा
सूरज की किरणों मे हवाओं का बसेरा
खुले आसमान मे सूरज का चेहरा
मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा।
20- सुबह बनने के लिए हर शाम को ढ़लना होता है
मोती बनने के लिए बर्फ को पिघलना होता है
हाथ पर हाथ धर कर ही बैठे मत रहो तुम
मंजिल पाने के लिए हर इंसान को चलना होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







