Source :- LIVE HINDUSTAN

Jokes of the Day: काम का तनाव और फ्यूचर की चिंता को कुछ समय के लिए किराने रखे और यहां पढ़ें आज 15 बेहतरीन चुटकुले। जिन्हें एक बार पढ़ लिया तो पूरा दिन बस याद करके हंसते ही रह जाएंगे। यहां पढ़े 15 बेस्ट फनी जोक्स।

काम की व्यस्तता और फ्यूचर की चिंता में इंसान आजकल हंसना ही भूल चुका है। यारों की महफिल में बैठे जमाने हो गए। अपने उन पुराने जमानों को आप ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं। और इस महफिल में हंसी का रंग डालेंगे ये मजेदार चुटकुले। जिन्हें एक बार पढ़ लिया तो बार-बार याद कर हंसेगे। आज पढ़ें सुपर फनी 15 फनी जोक्स और चुटकुले।

Funny Jokes In Hindi

1- पत्नी- अजी सुनते हो?? ऊपर से वो बॉक्स उतार दो ना….

मेरा हाथ छोटा पड़ रहा है तो पहुंच नहीं रहा….

पति- तो अपनी जुबान ट्राई करो ना..

हसबेंड आईसीयू में है।

2- मैं जल्दी सुबह उठकर कभी घूमने नहीं जाता क्योंकि

जब धरती स्वयं घूम रही है तो फिर मैं क्यों कष्ट करूं?

3- अगर जिंदगी में कोई समस्या खड़ी है तो खड़ी रहने दो,

बेचारी थककर खुद बैठ जाएगी।

4- वो दिन दूर नहीं जब दीवारों पर लिखा होगा,

फेसबुक, व्हाट्सएप छुड़वाएं गारंटी के साथ,

मिले हर बुधवार…

5- पागल है वो लोग जो कहते हैं कि धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं।

ठीक है मान लिया कान होते हैं, पर जुबान थोड़ी होती है बताएंगी कैसे?

6- पंखा चले तो हवा देता है,

पंखा चले तो हवा देता है

इतने गौर से क्या पढ़ रहे हो

पंखा चलेगा तो हवा ही देगा ना

रसगुल्ला थोड़े ना देगा।

7- पहले दुकानों लिखा होता था, ग्राहक भगवान है तो ‘देवताओं’ जैसी फीलिंग आती थी…

अब लिखा होता है,’आप कैमरे की निगरानी में हैं’ तो चोरों जैसी फीलिंग आती है।

8- महिला डॉक्टर साबह मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं,

मैं क्या करूं?

डॉक्टर साहब- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए।

9- कल बहुत देर से दो लोग आपस में गाली-गलौच कर रहे थे…

फिर मैं वहां पहुंचकर समझाया

तब जाकर मारपीट शुरू हुई…..

10- पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था….

पति- वो तो अभी भी है…

पत्नी खुश होकर – सच…

पति- हां पहले 300 ml की थी अब 2 लीटर की है।

11- अफसर – तुम्हें अपनी रिपोर्ट इस तरह से लिखनी चाहिए थी कि बेवकूफ से बेवकूफ आदमी भी उसे समझ ले।

क्लर्क – सर, बताएं भला इस रिपोर्ट का कौन सा भाग आपकी समझ में नहीं आया?

12- आपने इतनी शीघ्रता से इतनी बड़ी डिक्शनरी कैसे तैयार कर ली?

मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती है और रोज मुझे नए-नए शब्द सुनने को मिलते हैं।

13- एक फैक्ट्री में उसके मालिक ने अपने कर्मचारियों को प्रेरणा देने के लिए दीवारों पर जगह-जगह “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब” लिखवा दिया।

एक हफ्ते बाद जब उसने मैनेजर से इस प्रेरक वाक्य के असर के बारे में पूछा तो मैनेजर ने बताया – “बहुत असर हुआ है सर….

एकाउन्टेंट 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है…

जूनियर मैनेजर महिला सेक्रेटरी को लेकर गायब हो गया है…

तीन क्लर्क सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं…

मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं और…

चपरासियों ने तो दूसरी नौकरी तलाश कर ली है !”

14- आम बेच रहे एक ठेले वाले से एक महिला ने पूछा- इन्हें केमिकल से तो नहीं पकाया है ना?

ठेले वाला- नहीं बहन जी, इन आमों को तो दो औरतों के पास रखा गया था, उनकी बातें सुनकर ये खुद ही पक गए।

15- जिंदगी में जब भी सोचा बड़ा ही सोचा जैसे….

आलू बड़ा

दही बड़ा

मूंग बड़ा

ब्रेड बड़ा

और अब उसी का नतीजा है

पेट बड़ा…..

SOURCE : LIVE HINDUSTAN