Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/29/1200x900/IMG_9946_1780094311576_1780094317764_658479de-de18-4c71-a091-1ac9c5603ac2.jpegOTT Weekend Watch: अगर आपको वीकेंड पर स्लो मूवीज देखना है और जिन्दगी को देखने का एक अलग नजारिया जानना है तो इस लिस्ट में दी गईं ये सात फिल्में जरूर देखें।
हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर इरफान खान की ‘द लंचबॉक्स’ लोगों को बहुत पसंद आई थी। अगर इस फ़िल्म ने आपके भी दिल को छुआ है तो ऐसी ही 7 और फिल्में हैं जिसमें सादगी और इंसानी जज्बातों को एक नए अंदाज में पेश किया गया है। ये फिल्में ओटीटी पर हैं और आप इस वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।
1. 8 एएम मेट्रो (8 A.M. Metro)
गुलशन देवैया और सैयामी खेर की ये फिल्म आपको ‘द लंचबॉक्स’ की याद दिलाएगी। ये कहानी दो ऐसे अजनबियों की है जो हर सुबह 8 बजे की मेट्रो में मिलते हैं। अपनी-अपनी जिंदगी के अनकहे दर्दों और अकेलेपन से जूझ रहे ये दोनों लोग ट्रेन के सफर के दौरान कविता, अदब और बातों के जरिए एक-दूसरे के घावों को भरने में मदद करते हैं। आप इस फिल्म को जी5 या एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।
2.फोटोग्राफ (Photograph)
‘द लंचबॉक्स’ के डायरेक्टर रितेश बत्रा की फिल्म ‘फोटोग्राफ’ स्लो और खूबसूरत लव स्टोरी है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सैलानियों की तस्वीरें खींचने वाला एक गरीब फोटोग्राफर, एक सीए स्टूडेंट को इस बात के लिए कन्विंस करता है कि वो उसकी दादी के सामने उसकी मंगेतर बनने की एक्टिंग करे। इस दौरान धीरे धीरे उनके बीच प्यार होता है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
3. थ्री ऑफ अस (Three of Us)
शेफाली शाह और जयदीप अहलावत के शानदार अभिनय से सजी ये फिल्म काफी इमोशनल है। फिल्म में एक महिला होती है जिसे डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) होती है। वो महिला खुदको पूरी तरह भूलने से पहले अपने आपको दोबारा पाने के लिए उस शहर जाती है जहां उसका बचपन गुजरा था। वहां उसकी मुलाकात अपने बचपन के प्यार से होती है। दोनों के बीच की बातचीत और उनका बीता कल इस फिल्म को बेहद खास बनाता है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4. मसान (Masaan)
वाराणसी के घाटों पर सेट की गई ‘मसान’ में दो अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया है। फिल्म का स्लो म्यूजिक, विकी कौशल और श्वेता त्रिपाठी की मासूमियत और दुखों से उबरने की ये प्रक्रिया आपके रोंगटे खड़े कर देगी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5. 96
ये एक बहुत खूबसूरत तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जो आपका दिल तोड़ भी देगी और उसे जोड़ भी देगी। विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन की इस फिल्म में एक ही रात की कहानी दिखाई गई है। उस रात स्कूल के दो पुराने प्रेमी सालों बाद एक स्कूल रियूनियन में मिलते हैं। उनके बीच की अधूरी बातें, पुरानी यादें ही इस फिल्म की जान हैं। आप इस फिल्म को सोनी लिव पर देख सकते हैं।
6. सर इज लव इनफ (Sir – Is Love Enough?)
इस फिल्म में मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहने वाले एक अमीर आर्किटेक्ट और उसकी डोमेस्टिक हेल्प की कहानी दिखाई गई है। बिना किसी दिखावे या भारी-भरकम डायलॉग्स के, ये फिल्म अकेलेपन और दो अलग दुनिया के लोगों के बीच के अनकहे जुड़ाव को बेहद खूबसूरती से बयां करती है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
7. तू है मेरा संडे (Tu Hai Mera Sunday)
मुंबई जैसे बड़े शहर में भीड़ के बीच अकेलापन कैसा होता है, ये इस फिल्म में बहुत ही हल्के-फुल्के और प्यारे अंदाज में दिखाया गया है। कहानी पांच दोस्तों की है जो रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए मुंबई की व्यस्त सड़कों पर जगह ढूंढ रहे हैं। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







