Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Blast_Box_Office__1780119200656_1780119206845_24db33b3-0c1d-406e-b90a-086b08c619f8.jpg

अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ कल यानी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर ‘ब्लास्ट’ ने थिएटर में धमाकेदार शुरुआत की है।

Blast Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्लास्ट’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अर्जुन सरजा के फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज का अर्जुन के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ कल यानी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर ‘ब्लास्ट’ ने थिएटर में धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं, अब ‘ब्लास्ट’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अर्जुन की मूवी ने शुक्रवार को कितना कमाया…

शुक्रवार के दिन क्या रहा ‘ब्लास्ट’ का कलेक्शन

डेब्यूटेंट सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘ब्लास्ट’ में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को 1,022 शो में रिलीज किया गया था। फिल्म ने कुल 26 परसेंट की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें तमिलनाडु इसका सबसे मजबूत मार्केट बनकर उभरा। AGS एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी इस फिल्म ने अपने एक्शन सीक्वेंस, दिलचस्प कहानी और अर्जुन सरजा की कॉलीवुड में बड़ी वापसी के लिए ध्यान खींचा है। अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ के ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में उछाल आया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘ब्लास्ट’ ने दूसरे दिन भारत में 1.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ऐसे में ‘ब्लास्ट’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 3.20 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कमाई करेगी।

ब्लास्ट मूवी: ऑडियंस का रिस्पॉन्स

फिल्म में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं, साथ ही विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिदंबरम, पवन, दिलीपन, विनोद सागर और बाला हसन आर जैसे दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर ‘ब्लास्ट’ को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। ‘ब्लास्ट’ में नेटिजन्स ने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और अर्जुन सरजा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। बात दें कि ‘ब्लास्ट’ की कहानी एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया जाता है, जो आखिर में एक बेरहम गैंग के साथ खतरनाक लड़ाई में उलझ जाते हैं।

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

अर्जुन सरजा की मूवी ‘ब्लास्ट’ का रिलीज के साथ ही सूर्या की फिल्म् ‘करुप्पू’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ से सामना हुआ। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘करुप्पू’ शानदार कमाई कर रही है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN