Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Bhooth_Ott_1780193887451_1780193893834_89516723-ddde-44ec-8c3b-b40e85510cd0.jpgBhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों से उतरकर अब जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। सिनेमाघरों में 200 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई करने के बाद जानिए अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर कब से और कहां देख पाएंगे।
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों से उतरने वाली है और अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए यह 6वां हफ्ता है और अब कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ चुका है। अगर आप अभी तक यह फिल्म देखने नहीं गए हैं तो बेहतर है कि थोड़ा इंतजार और कर लें, क्योंकि अब यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं भूत बंगला की ओटीटी पर रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में।
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
सैकनिल्क की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। फिल्म के डिजिटल राइट्स जी सिनेमा ने 25 करोड़ रुपये में खरीदे और म्यूजिक राइट्स के लिए जी म्यूजिक के साथ 10 करोड़ रुपये की डील हुई थी। तो साफ है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और फिर कुछ वक्त बाद इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा जो कि जी सिनेमा पर होगा। लेकिन सवाल यह है कि यह नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी?
कितनी हुई भूत बंगला की कुल कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी मूवी को मेकर्स 12 जून को ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। बात कमाई की करें तो ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शनिवार तक हाउसफुल-5 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शनिवार तक का नेट कलेक्शन 178 करोड़ रुपये हो चुका है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की यह फिल्म 211 करोड़ रुपये कमा चुका ही। अब देखना यह है कि क्या ओटीटी पर आने से पहले यह कोई और रिकॉर्ड तोड़ेगी?
क्या है फिल्म भूत बंगला की कहानी?
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) की कहानी है, जिसे एक दूर-दराज गांव में अपने पुरखों की जागीर विरासत में मिलती है। पैसों की सख्त जरूरत के चलते अर्जुन लोकल लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपनी बहन की शादी महल में करने का फैसला करता है। गांव में वधूसुर नाम के एक राक्षस का आतंक है, जो शादी की रात नवविवाहित दुल्हनों की हत्या कर देती है। अब क्या अर्जुन की बहन की शादी हो पाएगी? अगर हां, तो कैसे? अगर नहीं, तो अर्जुन इस दुष्ट शक्ति से निपटने के लिए क्या करेगा? इन सवालों के जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







