Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Screenshot_2026-05-31_164659_1780226240327_1780226244127_b694f7cf-5b86-44d8-82c6-0f1a49ea9a8c.png

फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज को तैयार है। लेकिन क्या आप इन एक्टर्स को मिलने वाली फीस के बारे में जानते हैं? जानिए फिल्म के लिए इन एक्टर्स को मिली कितनी मोटी रकम।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म आ रही है कॉकटेल 2। हाल में फिल्म के गाने रिलीज कर दिए गए हैं जिन्होंने पहले ही ऑडियंस को तैयार कर दिया है। लव ट्रायंगल पर बनी इस फिल्म के लिए लीड एक्टर्स की फीस की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 80 करोड़ है जिसमें से 70 प्रतिशत फीस सिर्फ तीन लीडिंग एक्टर्स को दी गई है। अगर इस रिपोर्ट की मानें तो एक्टर्स की फीस देने के बाद फिल्म को बनाने में लगभग 15 करोड़ की लागत लगी है।

कॉकटेल 2 के एक्टर्स की फीस

कॉकटेल 2 इस समय की चर्चित फिल्म है। मेकर्स ने गाने रिलीज कर पहले से बज बना दिया है। अब एक्टर्स की फीस की जानकारी सामने आई है। एशियानेट न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर को मेकर्स ने सबसे ज्यादा 35 करोड़ रुपए फीस के रूप में दिए हैं। वहीं फिल्म की दोनों लीडिंग हीरोइन रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को 15-15 करोड़ रुपए फीस दी गई है। अगर इन तीन एक्टर्स की फीस को जोड़े तो 65 करोड़ खर्च कर दिए गए हैं। वहीं ऐसी रिपोर्ट है कि फिल्म का बजट 80 करोड़ है। अगर इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के बजट में से अधिकतर पैसे एक्टर्स की फीस में खर्च कर दिए गए हैं। वहीं इस फिल्म बचे हुए 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है। हालांकि, हम इस जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।

रिलीज हो रही है फिल्म

साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल आई थी। इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने ऑडियंस को एंटरटेन किया था। एक फ्रेश कहानी और और जबरदस्त म्यूजिक की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इसी फिल्म के आधार पर कॉकटेल 2 बनाई गई है। खास बात ये है कि इन दोनों फिल्मों का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है। कॉकटेल 2, 19 जून 2026 को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

कॉकटेल 2

फिल्म कॉकटेल 2 के गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों में शाहिद से ज्यादा रश्मिका और कृति के बीच एक शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है जो ऑडियंस को पसंद आ रही है। कृति सेनन और शाहिद कपूर पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई थी। अब रश्मिका और शाहिद स्क्रीन पर कैसे दिखते हैं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN