Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/31_may_afreen_1780228955807_1780228960552_41b566d6-32be-4d29-8e95-5ce0b7a6798f.jpg

‘आफरीन आफरीन’ गाना सिर्फ महिला की खूबसूरती की तारीफ करने के लिए नहीं बनाया गया है। बल्कि इस गाने में महिला को बनाने वाले ईश्वर की भी तारीफ की गई है।

आपने कोक स्टूडियो का गाना ‘आफरीन आफरीन’ तो बहुत बार सुना होगा और अक्सर इसके बाले अकेले में गुन गुनाए भी होंगे। लेकिन क्या आपको इस गाने का या ‘आफरीन’ शब्द का मतलब पता है? नहीं। चलिए आज हम आपको इस गाने का मतलब भी समझाते हैं और इस गाने की खास बातें भी बताते हैं। ये गाना बहुत फेमस है। यूट्यूब पर इसके 658 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

30 साल पुराना है ये गाना

इस गाने को सबसे पहले महान कव्वाली उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने 1996 में गाया था और बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। बता दें, ये कव्वाली नुसरत फतेह अली खान और जावेद अख्तर के बेहद मशहूर प्राइवेट म्यूजिक एल्बम ‘संगम’ के लिए बनाई गई थी। इसके म्यूजिक वीडियो में लिसा रे थीं और ये एमटीवी पर उस वक्त टॅाप ट्रेंडिंग गाना हुआ करता था।

20 साल बाद बना नया वर्जन

2016 में जब कोक स्टूडियो पाकिस्तान के लिए नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान और मोमिना मुस्तहसन को दोबारा इस गाने को गाया तो ये गाना दुनिया भर में फिर से लोकप्रिय हो गया।

‘आफरीन’ शब्द का मतलब

जब लोग ‘आफरीन आफरीन’ सुनते हैं तो उन्हें लगता है कि ये किसी खूबसूरत महिला की तारीफ में गाया गया गाना है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये गाना बनाने वाले की तारीफ में गाया गया है। जितनी बार गाने में ‘आफरीन आफरीन’ आता है उसका मतलब ये होता है कि गाने वाला सामने वाली की खूबसूरती देख हैरान है और भगवान की कारीगरी की तारीफ कर रहा है।

गाने का मतलब

जब गायक कहता है कि ‘हुस्न-ए-जाना की तारीफ मुमकिन नहीं’ तो उसका असल मतलब ये होता है कि ईश्वर की बनाई इस दुनिया और उसकी ताकत को शब्दों में बांधा नहीं जा सकता। फिर जब गायक कहता है,

‘ऐसा देखा नहीं खूबसूरत कोई

जिस्म जैसे अजंता की मूरत कोई

जिस्म जैसे निगाहों पे जादू कोई

जिस्म जैसे महकती हुई रूह कोई’

तो उसका मतलब ये होता है कि मैंने इतनी खूबसूरत महिला कभी देखी ही नहीं। उसका शरीर अजंता की गुफाओं की किसी बेदाग मूर्ति की तरह सुंदर है। उसका बदन आंखों पर जादू-सा कर देता है, मानो वह कोई महकती हुई पवित्र आत्मा हो।

यहां सुनिए पूरा गाना

ये भी पढ़ें: ओ पालन हारे, वो किसना है…खुद को नास्तिक कहने वाले इस मुस्लिम लेखक ने लिखे हैं ये गाने

ये भी पढ़ें: 18 पुराने गानों से बना था शाहरुख खान का ये गाना, यूट्यूब पर हैं 87 मिलियन+ व्यूज

SOURCE : LIVE HINDUSTAN