Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/1_june_kiara_1780313449267_1780313455682_d774de16-6491-429a-b52f-ab38405aee6e.jpgKiara Advani: कियारा आडवाणी ने बच्चे के जन्म के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद समाज उन्हें जज करने लगता है।
कियारा आडवाणी का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में कियारा ने मां बनने के बाद महिलाओं से जिन चीजों की उम्मीद की जाती है उन चीजों पर खुलकर बात की। उन्होंने ये भी कहा कि जो डायरेक्टर्स इस वक्त उनके साथ काम करेंगे उन्हें उनका बेहतर वर्जन देखने मिलेगा।
क्या बोलीं कियारा?
कियारा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, ‘मां बनने के बाद मैं इस दुनिया को और भी अच्छे से समझने लगी हूं। मुझे लगता है कि इस वक्त जो भी डायरेक्टर मेरे साथ काम करेंगे उन्हें मेरा सबसे अलग और बेहतरीन वर्जन देखने मिलेगा।’
बदल जाती है लोगों की सोच – कियारा
कियारा ने आगे कहा, ‘जब आप प्रेग्नेंट होते हो तब हर कोई सिर्फ एक ही बात कहता है, अरे वाह! आप कितनी ग्लो कर रही हैं। आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देते हो चीजें बदल जाती हैं। लोगों को ग्लो की जगह मोटापा दिखने लगता है। वे कहते हैं, ‘अब तो मोटी लग रही है, थोड़ी ऐसी लग रही है, थोड़ी वैसी लग रही है।’
महिला को सबसे ज्यादा जरूरत होती है- कियारा
कियारा ने अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘सरल भाषा में कहूं तो जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो लोग आपको देवी की तरह पूजते हैं। लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देते हो वो आपसे उम्मीद करते हैं कि आप तुरंत फिट दिखने लगो। अपने पुराने रूटीन में वापस आ जाओ। लेकिन असल बात ये है कि एक महिला को सबसे ज्यादा मुश्किल बच्चे के जन्म के बाद ही होता है। यही वो समय होता है जब उसे सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है।’
कियारा ने सरल भाषा में समझाई अपनी बात
कियारा बोलीं, ‘कहा जाता है कि एक बच्चे की परवरिश करने के लिए पूरे गांव के लोगों के सहारे की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह, एक मां को भी संभालने के लिए भी पूरे गांव के सहारे की जरूरत होती है। ये वो समय होता है, जब आपको उस महिला का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होता है क्योंकि वो अपने शरीर में होने वाले बदलावों से भी जूझ रही होती है और नई भूमिका में ढलने की कोशिश कर रही होती है।’
कब मां बनी थीं कियारा?
बता दें, कियारा ने साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी और शादी के दो साल बाद यानी 15 जुलाई, 2025 को उन्होंने अपनी बेटी सारायाह का स्वागत किया था।
कियारा की अपकमिंग फिल्म
कियारा, यश की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




