Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/Pankaj_bhadouria_1780311630195_1780311630380_912f65fb-5613-4241-9094-ad25a2b1bfd8.jpg

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ के बारे में फैन्स को अच्छी खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं। बताया कि कैसे वह बड़े खतरे से बच गईं।

पंकज भदौरिया ने अपने फैन्स के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है। बीते दिनों ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर देकर उन्होंने अपने फैन्स को चिंता में डाल दिया था। अब उन्होंने बताया कि वह रिकवर होने की राह पर हैं। पंकज ने उनके लिए प्रार्थना करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही लोगों को अवेयर किया। उन्होंने बताया कि उनका कैंसर बहुत शुरुआती स्टेज पर पता चल गया। इसकी वजह यह थी कि उन्होंने प्रिवेंटिव चेकअप करवाया था। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह अपना ध्यान रखें।

पंकज ने सर्जरी के बाद का अपडेट दिया

पंकज का यह वीडियो हॉस्पिटल बेड से है। इसमें वह बोलती हैं, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, इतना सपोर्ट दिया है। लोग हर जगह से मुझ तक बात पहुंचा रहे हैं। मैं आप सबकी आभारी हूं कि आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं रिकवर होने की राह पर हूं। ईश्वर की कृपा से मेरी सर्जरी बहुत अच्छे से हो गई है। मुझे लगता है कि आपने जो इतनी प्रार्थनाएं की हैं, यह उसी का असर है। मैं बहुत भावुक और आपकी आभारी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली थी कि बहुत शुरुआती स्टेज पर मेरा कैंसर डिटेक्ट हो गया था। इसीलिए मैं रिकवर हो पाई। इसीलिए मेरी सर्जरी अच्छे से हो पाई है।

रूटीन चेकअप से पकड़ में आई बीमारी

पंकज आगे बोलीं, ये इसलिए हो पाया कि मैंने अपना एक रूटीन, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप करवाया था। मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि आप 40 की हैं, या आपकी मां या बहन कोई चालीस के ऊपर हैं तो प्लीज उनका ये टेस्ट जरूर करवाइएगा। छोटा सा टेस्ट होता है। सेल्फ एग्जामिनेशन होता है जो आपको यूट्यूब पर बहुत आसानी से देखने को मिल जाएगा। मेरे डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि भारत में 20 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। मैंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं जो बहुत जल्दी पता चल गया।

किसी को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

मास्टरशेफ बोलती हैं, बहुत लोगों का नहीं पता चल पाता है। इसीलिए प्लीज आप लोग अपना भी खयाल रखिएगा। अपने लिए भी थोड़ा सा जागरूक हो जाएगा। पता नहीं क्यों हमको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा। हम सबके बारे में सुनते हैं, मालूम चलता है पर कहीं ना कहीं हम सीरियसली नहीं लेते। हमें लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा लेकिन देखिए होता है। किसी को भी हो सकता है। प्लीज अपना ध्यान रखिए। फिर से आप सभी का आभार और शुक्रिया।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN