Source :- LIVE HINDUSTAN

Coriander Mint Chutney Secret Trick: धनिया-पुदीना की चटनी लगभग हर घर में बनती है, लेकिन एक छोटी-सी रसोई ट्रिक इसका स्वाद पूरी तरह बदल सकती है। अगर आपकी चटनी में ढाबे जैसी खुशबू और गहरा स्वाद नहीं आता, तो यह हैक आपके काम आ सकता है।

गरमा-गरम पकौड़े हों, पराठे हों या फिर साधारण दाल-चावल, धनिया-पुदीना की चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन कई बार घर में बनी चटनी वैसा स्वाद नहीं दे पाती जैसा किसी ढाबे या रेस्तरां की चटनी में महसूस होता है। ऐसे में लोग नए मसाले या अलग सामग्री जोड़ने की कोशिश करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि स्वाद में बड़ा बदलाव लाने के लिए किसी महंगी या खास चीज की जरूरत नहीं होती। रसोई में मौजूद एक साधारण मसाला आपकी चटनी को बिल्कुल नया स्वाद दे सकता है। यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खुशबू और पाचन के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इस छोटे से रसोई रहस्य के बारे में।

चटनी में थोड़ा-सा जीरा क्यों डालना चाहिए?

धनिया और पुदीना स्वाद में ताजगी लाते हैं, लेकिन जीरा चटनी को गहराई और संतुलन देता है। जीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को सहारा देने में मदद करते हैं। यही वजह है कि थोड़ी-सी मात्रा में डाला गया जीरा चटनी की खुशबू बढ़ाने के साथ उसे स्वाद में अधिक भरपूर और लाजवाब बना देता है।

  • चटनी की सुगंध

किसी भी चटनी का स्वाद सिर्फ उसकी सामग्री से नहीं, बल्कि उसकी खुशबू से भी जुड़ा होता है। जब चटनी में थोड़ा जीरा डाला जाता है, तो उसकी महक और आकर्षक हो सकती है। यही वजह है कि कई लोग इसे चटनी का जरूरी हिस्सा मानते हैं।

  • पाचन के लिए भी अच्छा

जीरा पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए चटनी में इसका इस्तेमाल स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।

  • पेट फूलने की परेशानी में मददगार

कई लोगों को खाने के बाद पेट भारी लगने या गैस बनने की शिकायत रहती है। ऐसे में जीरे वाली चटनी भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को हल्का महसूस कराने में भी मदद कर सकती है।

कितनी मात्रा में डालें?

बहुत ज्यादा जीरा डालने से चटनी का ओरिजिनिल स्वाद दब सकता है। एक कटोरी चटनी के लिए लगभग आधा छोटा चम्मच जीरा पर्याप्त होता है। इससे टेस्ट बैलेंस रहता है और खुशबू भी अच्छी आती है।

चटनी बनाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. ताजा सामग्री का उपयोग करें: धनिया और पुदीना जितने ताजे होंगे, चटनी का स्वाद उतना ही बेहतर होगा।
  2. नींबू: थोड़ा नींबू चटनी की ताजगी बढ़ा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा स्वाद बिगाड़ सकती है।
  3. हरी मिर्च संतुलित रखें: बहुत ज्यादा तीखापन चटनी के बाकी स्वाद को दबा सकता है।
  4. ठंडा पानी कम डालें: जरूरत से ज्यादा पानी डालने से चटनी पतली हो सकती है और उसका स्वाद हल्का पड़ सकता है।

किन चीजों के साथ सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती है यह चटनी?

पराठे

पकौड़े

समोसे

दाल-चावल

सैंडविच

कबाब और टिक्की

SOURCE : LIVE HINDUSTAN