Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/Anu_3_June_1780459705764_1780459709619_0d68a624-88ee-4779-9f10-5b7d2526ac75.jpg

Anupamaa 3 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। लेकिन साथ ही एक अच्छी खबर भी है।

Anupamaa 3 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत राही के मंदिर में भगवान के सामने खड़े रहने वाले सीन से होगी। वह मन ही मन ग्लानि से भरी हुई है, लेकिन खुद ही इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है। जब दिग्विजय उसे मंदिर में खड़ा देखेगा तो उसे समझाएगा कि वह अपनी मां के साथ कितना गलत कर रही है। दिग्विजय राही को समझाएगा कि उसके और अनुपमा के बीच कुछ नहीं है। वह पूछेगा कि अगर उसे खुद को जिंदगी में आगे बढ़ने का अधिकार है तो उसकी मां को क्यों नहीं है? दिग्विजय राही से पूछेगा कि यह जानने के बावजूद कि प्रेम गलत है, वह अपने पति का साथ दे रही है, अगर ऐसा ही कुछ अनुपमा करती तो उसे कैसा लगता? राही के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं होगा।

श्रुति जान बूझकर डालेगी आग में घी!

उधर तोषू और पाखी जब अपनी मां की बुराई कर रहे होंगे तब लीला सुन लेगी। वह आकर उन्हें जमकर लताड़ेगी और समझाएगी कि वो अनुपमा की इस तरह बैठ कर चुगलियां और उसके खिलाफ साजिशें नहीं कर सकते। जब तोषू-पाखी कहेंगे कि वो भी तो अनुपमा को बुला-भला कहती हैं, तो लीला कहेगी कि वो उसकी मां है। उसका हक है। इधर प्रेम और अंश के बीच हाथापाई हो जाएगी। होगा यह कि अंश और प्रेरणा जब कैफे को हुए नुकसान के बारे में बात कर रहे होंगे, तभी वहां से श्रुति और प्रेम गुजरेंगे। वो जब अंश और प्रेरणा को वहां खड़ा देखेंगे तो जान बूझकर उन्हें भड़काने वाली बातें करने लगेंगे। अंश आपा खो बैठेगा और प्रेम का कॉलर पकड़ लेगा।

अंश और प्रेम के बीच होगी हाथापाई

बात बिगड़ती देख श्रुति और प्रेरणा दोनों को छुड़ाएंगे। बाद में जब अंश और प्रेरणा कैफे के अंदर अपने-अपने अतीत के जख्मों को सहला रहे होंगे, तब दर्शकों को कुछ लाइट और वॉर्म मोमेंट देखने मिलेंगे। अनुपमा बाद में दिग्विजय से बात करेगी। वह पूछेगी कि वह अचानक कहां गायब हो गया था। दिग्विजय अनुपमा को सच बताने की बजाए यह कहकर टाल देगा कि कोई जरूरी काम आ गया था। बाद में जब कैफे के काम की बात आएगी तो अनुपमा झट से चल देगी। दिग्विजय उससे पूछेगा कि वह सबको आराम करने को कहती रहती है, लेकिन खुद जरा भी आराम नहीं करती है। इस बीच दिग्विजय और अनुपमा के बीच दर्शकों को थोड़े हल्के फुल्के पल देखने को मिलेंगे।

प्रेरणा-अंश को हुआ एक दूसरे से प्यार!

कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब दिग्विजय और अनुपमा साथ में कैफे पहुंचेंगे और देखेंगे कि वहां पर अंश और प्रेरणा साथ में डांस कर रहे हैं। इस दौरान प्रेरणा का पांव लड़खड़ाएगा और अंश उसे संभालेगा। दोनों के बीच एक रोमांटिक मोमेंट बनेगा और तब अनुपमा हल्के के खांसकर उन्हें इशारा करेगी कि वो यहां पर हैं। दोनों ऐसा दिखावा करेंगे कि सब कुछ नॉर्मल है और फिर अनुपमा और दिग्विजय को सफाई देने लग जाएंगे। अनुपमा और दिग्विजय समझ जाएंगे कि दोनों के बीच कुछ तो होने लगा है। अनुपमा और दिग्विजय मुस्कुरा देंगे और अंश-प्रेरणा शर्माने लगेंगे। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN