Source :- LIVE HINDUSTAN
Lumio ने भारत में Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) के नए 55-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। नए टीवी डॉल्बी विजन, डॉल्बी Atmos, 144Hz रिफ्रेश रेट और AI बेस्ड कंटेंट डिस्कवरी फीचर्स के साथ आते हैं। जानिए कीमत:
अगर आप नया Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Lumio ने दो नए 55-इंच मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। जिनमें Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) सीरीज के नए टीवी शामिल हैं। ये टीवी सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं बल्कि तेज परफॉर्मेंस, शानदार पिक्चर क्वालिटी और बेहतर कंटेंट डिस्कवरी एक्सपीरियंस भी देंगे। वहीं पिछले कुछ महीनों में Lumio के Vision 9 65-इंच और Vision 7 43-इंच मॉडल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब कंपनी ने उन्हीं फीचर्स को 55-इंच फॉर्मेट में पेश किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स प्रीमियम एंटरटेनमेंट का मजा ले सकें। नए टीवी में Mini-LED और QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, Dolby Vision, Dolby Atmos और गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन टीवी की सेल 4 जून से शुरू होने जा रही है और कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तहत कीमत भी आकर्षक रखी है।
Lumio के स्मार्ट टीवी कीमत और उपलब्धता
Lumio Vision 9 (2026) 55-इंच मॉडल की कीमत 51,999 रुपये लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी फर्स्ट सेल में इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत आप इस टीवी को 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Vision 7 (2026) 55-इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत यह 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों टीवी 4 जून दोपहर 12 बजे से Amazon और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Lumio के स्मार्ट टीवी में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Lumio ने अपने फ्लैगशिप Vision 9 और प्रीमियम Vision 7 सीरीज में नए 55-इंच मॉडल जोड़ दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये टीवी स्ट्रीमिंग, गेमिंग और स्मार्ट कंटेंट डिस्कवरी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। नए मॉडल्स उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जिन्हें पहले लॉन्च किए गए Vision 9 65-इंच और Vision 7 43-इंच मॉडल्स में इस्तेमाल किया गया था।
Lumio Vision 9 (2026) 55-inch की खासियत
Vision 9 (2026) 55-इंच मॉडल कंपनी का फ्लैगशिप Smart TV है। इसमें QD Mini-LED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक लेवल और शानदार कलर एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। टीवी में MediaTek Pentonic 700 चिपसेट, 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी इसे भारत का सबसे तेज Smart TV एक्सपीरियंस देने वाला मॉडल बता रही है।
यह टीवी Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके अलावा 4K 144Hz और 1080p 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है, जो गेमिंग यूजर्स को खास पसंद आ सकता है। Lumio Vision 9 को खासतौर पर गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट, VRR, ALLM और QMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग कम होती है और विजुअल एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद बनता है।
Lumio Vision 7 (2026) 55-inch की खासियतें
Vision 7 (2026) 55-इंच मॉडल QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इस मॉडल में 64GB स्टोरेज दी है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में चार गुना ज्यादा बताई जा रही है। टीवी में बेहतर HDR कलर कवरेज, स्मूद परफॉर्मेंस और तेज कंटेंट लोडिंग का दावा किया गया है। ऐसे यूजर्स जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन Mini-LED मॉडल नहीं खरीदना चाहते, उनके लिए Vision 7 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
दोनों टीवी सीरीज में Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें इस्तेमाल की गई ऑडियो ट्यूनिंग डायलॉग्स को ज्यादा स्पष्ट और साउंड को ज्यादा इमर्सिव बनाती है। यानी फिल्में और वेब सीरीज देखते समय थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







