Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max की संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। Apple का 2026 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है। जानिए भारत और अमेरिका में इसकी संभावित कीमत:
Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा देता है। अब iPhone 18 Pro Max को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज पेश कर सकती है। खास बात यह है कि इस बार चर्चा फोन के फीचर्स से ज्यादा उसकी कीमत को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का 2026 फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max अब तक का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी नई चिप, बेहतर AI फीचर्स और एडवांस्ड हार्डवेयर के कारण इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय ग्राहकों को यह फोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पहले ही महंगे माने जाते हैं, लेकिन नई रिपोर्ट्स संकेत दे रही हैं कि आने वाले समय में iPhone की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
क्या बढ़ेगी iPhone 18 Pro Max की कीमत?
टेक विश्लेषक Jeff Pu का मानना है कि Apple इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों को लेकर थोड़ा अलग रुख अपना सकता है। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव कर सकती है। इसका मतलब यह है कि Apple नए फीचर्स, AI और हार्डवेयर अपग्रेड्स के आधार पर कुछ मॉडल्स को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत पर लॉन्च कर सकता है।
वहीं Apple के मशहूर विश्लेषक Ming-Chi Kuo की राय इससे थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि Apple फिलहाल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों और बढ़ती प्रोडक्शन लागत का असर खुद झेल सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अपने साथ जोड़ सके। अगर ऐसा होता है, तो नए iPhone की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के आसपास ही रह सकती है।
अमेरिका में कितनी हो सकती है कीमत?
अगर Apple पिछले साल की कीमतों को बरकरार रखता है, तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं:
iPhone 18 Pro: $1,099 (लगभग 1,05,229 रुपए)
iPhone 18 Pro Max: $1,199 (लगभग 1,14,804 रुपए)
यानी अमेरिका में नए फ्लैगशिप मॉडल की कीमत पिछले मॉडल्स के बराबर रह सकती है।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
भारत में iPhone की कीमत सिर्फ अमेरिका में तय हुई कीमत के हिसाब से नहीं होती। यहां फोन की कीमत पर टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, रुपये और डॉलर की कीमत में अंतर जैसी कई चीजों का असर पड़ता है। यही वजह है कि कई बार अमेरिका में iPhone की कीमत नहीं बढ़ती, लेकिन भारत में उसका दाम बढ़ जाता है। इसलिए अगर Apple अमेरिका में iPhone 18 Pro Max की कीमत पहले जैसी रखता भी है, तब भी भारतीय ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
पिछले साल भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपए थी। वहीं iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपए थी। अगर Apple कीमतों में कोई बदलाव नहीं करता, तो iPhone 18 Pro Max भी लगभग इसी रेंज में लॉन्च हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






