Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/arunb_1780489550070_1780489560219_3405196c-e262-40b1-b2fc-d5eff786f38b.jpg

अरुणा ईरानी अपने समय की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब अरुणा को अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

अरुणा ईरानी कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई नेगेटिव रोल निभाए हैं करियर में, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब अरुणा हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना- घर का सुपरस्टार में नजर आईं। इस दौरान अरुणा ने अपनी जर्नी के शुरुआत के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 2 सुपरहिट फिल्में देने और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद भी उनके पास 3 साल तक काम नहीं था।

अरुणा को याद आए अपने मुश्किल दिन

अरुणा दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट की इमोशनल स्टोरी सुनकर इमोशनल हो गईं। वह बोलती हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। इसके बाद वह अपने करियर के सबसे मुश्किल फेज पर बात करती हैं।

वह बोलती हैं, ‘जब मैंने एक बॉम्बे टू गोवा फिल्म की, कारावान फिल्म की। दोनों फिल्में सुपरहिट थी। सुपर सिनेमा में जुबली और ड्रीमलैंड में जुबली थी। इसके बाद फिर अचानक 3 साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। जब मैंने काम शुरू किया तो क्या शुरू क्या…एक लावणी किया मराठी फिल्म में और काफी हिम्मत से किया, नहीं मुझे जाना है, मुझे देखना है कि मैं जिंदा हूं।’

2500 रुपये में किया लावणी डांस

अरुणा ने आगे कहा, ‘बस स्टूडियो ऐसे तो जाकर बैठ नहीं सकती थी कि मैं हूं, आप मुझे लो। फिर भगवान ने मुझे मौका दिया और मुझे मराठी फिल्म मिली। मैं सोचती थी कि मैं कहां हिरोइन आई अमिताभ जी के साथ और आज मैं लावणी कर रही हूं 2500 रुपये में। पर मैंने कहा अपने आप से, नहीं जाना तो है।’

अरुणा ने बताया कि मराठी फिल्म को एक्सेप्ट करके उन्होंने लाइफ चेंजिंग डिसिजन लिया। इसी दौरान वह राज कोहली से मिलीं और फिर उनके पास काम आने लगे।

अरुणा की करियर लाइफ

बता दें कि अरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी 1960 में। उन्होंने हिंदी समेत अन्य 6 भाषा में काम किया है जिसमें मराठी, गुजराती समेत अन्य भाषा शामिल है। अरुण ने अपने करियर में कारावान, बॉबी, बेटा, राजा बाबू और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में काम किया है। अरुणा ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

फिल्मों के अलावा अरुणा ने कई टीवी शोज में काम किया है जिसमें देश में निकला होगा चांद, मेहंदी तेरे नाम की और झांसी की रानी में भी काम किया है।

अरुणा लास्ट फिल्म ओ रोमियो में नजर आई थीं जो साल 2026 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी अहम किरदार में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN