Source :- LIVE HINDUSTAN
फीफा ने 2026 के फुटबॉल विश्व कप को लेकर अपने स्टेडियम कोड को अपडेट किया है। दर्शकों को सिर्फ उन्हीं वॉटर बॉटल की इजाजत होगी जिसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जाए यानी उसे रिफिल न किया जाए। ये फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए इंजरी का खतरा न हो।
खेलों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। पहली बार 3 देशों की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में दर्शक स्टेडियम में अपने साथ दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के बोतल नहीं ले जा सकेंगे। फीफा ने 2026 के फुटबॉल विश्व कप को लेकर अपने स्टेडियम कोड में बदलाव किया है। फैंस को सिर्फ उन्हीं वॉटर बॉटल की इजाजत होगी जिसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जाए यानी उसे रिफिल न किया जाए।
फीफा ने ये कदम ‘प्रोटेक्शन और सेफ्टी’ के मद्देनजर उठाया है। पिछले महीने फीफा ने अपने आधिकारिक आचार संहिता में दर्शकों को अपने साथ स्टेडियम में ‘1 लीटर क्षमता तक के खाली, पारदर्शी और रीयूजेबल प्लास्टिक के बॉटल लाने’ की इजाजत दी थी। इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन या शक न हो, इसके लिए फीफा ने अब स्टेडियम से जुड़े कोड ऑफ कंडक्ट यानी आचार संहिता को अपडेट किया है। उसमें साफ लिखा है कि पानी के ऐसे बॉटल स्टेडियम में नहीं लाए जा सकते, जो रिफिल करके इस्तेमाल करने लायक हों।
न्यूज एजेंसी एएफपी ने फीफा के प्रवक्ता का हवाला देते हुए इसकी पुष्टि की है कि नियम में बदलाव सुरक्षा कारणों से लिया गया है। फीफा वर्ल्ड कप के कई वेन्यू पर पहले से ही रिफिल किए जाने योग्य वॉटर बॉटल के इस्तेमाल पर रोक है।
नए नियमों के तहत साफ है कि दर्शक अपने साथ पीतल, तांबा, स्टील, कांच या प्लास्टिक के अपारदर्शी बोतल नहीं ले जा सकते। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए इंजरी का खतरा हो सकता है। उन्हें सिर्फ रीयूजेबल प्लास्टिक के ही पारदर्शी बोतलों को ले जाना होगा जिन्हें एक बार इस्तेमाल के बाद क्रश कर दिया जाए। हर वेन्यू पर वॉटर बॉटल की बिक्री होगी और दर्शक वहां से खरीद सकेंगे। कई वेन्यू पर तो पहले से ही सुरक्षा कारणों से दर्शकों को अपने साथ बाहर से बॉटल लाने की इजाजत नहीं है।
फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसकी मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं। पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में 32 के बजाय 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान कुल 104 मैच खेले जाएंगे।
ये फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण है। पिछली बार ये टूर्नामेंट 2024 में हुआ था जिसमें अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी। ब्राजील इकलौती ऐसी टीम है जिसने 1930 में हुए पहले फीफा वर्ल्ड कप के बाद से अब तक सभी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







