Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/MOL_1780580792645_1780580802588_38db5af9-0c3d-4999-abef-e55760a534a0.jpgसलमान खान के नोटिस भेजे जाने के बाद काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और नोटिस को लेकर अपना जवाब दिया है।
काला हिरण द बैटल ऑफ लीगेसी फिल्म अपने एक पोस्टर की वजह से तब काफी चर्चा में आई जब सभी को इसमें सलमान खान का काला हिरण केस कनेक्शन पता चला। सलमान की लीगल टीम ने नोटिस भेज कर फिल्म को रोकने की नोटिस जारी किया था। अब फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि उन्हें सलमान के फैंस द्वारा धमकी मिल रही है।
नोटिस फाड़ते हुए दिया प्रोड्यूसर ने जवाब
अमित ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नोटिस फाड़ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा, ‘लोग मुझसे पूछ रहे हैं, मीडिया वाले, दोस्त भी कि मैंने सलमान खान के नोटिस का क्या जवाब दिया। इस नोटिस का जवाब मैं क्या दूं जिसमें मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो धमकी दे रहे हैं कि मेरा सर धड़ से अलग कर देंगे अगर मैं मुंबई आया तो। तो किसे मैं जवाब दूं? मैं क्या उन हजारों को जवाब दूं? या उन धमकियों को या फिर नोटिस का जवाब दूं। यही मेरा जवाब है अब।’
किनसे मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
उन्होंने आगे कहा, अब धमकियां जो मुझे मिल गई है ये उनकी हैं जो रूड फैंस हैं, गली के गुंडे हैं या सो कॉल्ड फैंस जो डोंगरी और जोगेश्वर में हैं। वो कमेंट कर रहे हैं कि वे मेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
सलमान खान की टीम से क्या आया था नोटिस
नोटिस में सलमान खान की लीगल टीम ने अक्षय पांडे और फिल्म से जुड़ी पार्टी को तुरंत फिल्म के प्रोडक्शन, पब्लिसिटी एक्टिविटीज रोकने की डिमांड की थी। उन्होंने साथ ही मेकर्स से लिखकर माफी मांगने को भी कहा।
दी थी वॉर्निंग
नोटिस में आगे यह भी चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में जवाब नहीं मिला तो इसके बाद सिविल और क्रिमिनल लीगल प्रॉसिडिंग होगी।
फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा था
उस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर नोटिस जारी किया था। उन्होंने लिखा था, इस नोटिस के जरिए डराने की कोशिश की गई है। उसकी धमकाने की प्रवृत्ति है। मैं हालांकि डरने नहीं वाला हूं। वह यह जरूर सोचें कि मैं खत्म हो गया हूं। लेकिन उन्हें यह पता चलने दो कि मैं यहीं हूं।
काला हिरण द बैटल ऑफ लीगेसी की स्टोरी की बात करें तो यह सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। इस मामले में सलमान खान ने सजा भी काटी थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







