Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/3_june_ott_1780584157002_1780584161678_c7e51661-1f81-4d24-b10a-332f7734ee6e.jpg

आइए जानते हैं भारत की इन 10 सबसे बेहतरीन, हल्की-फुल्की और दिल छू लेने वाली वेब सीरीज और उनकी कहानियों के बारे में, जिन्हें आपको अपनी वॉच-लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। वीकेंड भी नजदीक आ गया है और घर में रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसे शोज ढूंढ रहे हैं जो आप सबके साथ बैठकर देख सकते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां 10 ऐसे ही शोज की लिस्ट दी गई है। मजेदार बात ये है कि इनकी रेटिंग भी अच्छी है और इनमें कॉमेडी का तड़का भी लगा है।

01. गुल्लक (Gullak)

IMDB रेटिंग: 9.1/10

सीजन: 4 (और पांचवां सीजन 5 जून के दिन रिलीज होने वाला है)

कहां देखें: सोनी लिव

कहानी: इस सीरीज में मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है जिसे लोग ‘मिश्रा परिवार’ के नाम से जाना जाता है। इस सीरीज में माता-पिता (संतोष और शांति मिश्रा) और उनके दोनों बेटों (अन्नू और अमन) के बीच की खट्टी-मीठी नोक-झोंक को दिखाया गया है।

02. पंचायत (Panchayat)

IMDB रेटिंग: 8.9/10

सीजन: 4 (हर सीजन में 8 एपिसोड)

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इस सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की कहानी दिखाई गई है, जो इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छी नौकरी न मिलने पर मजबूरी में उत्तर प्रदेश के एक सुदूर गांव ‘फुलेरा’ में ग्राम पंचायत के सचिव (सेक्रेटरी) बन जाता है। कॉर्पोरेट दुनिया का सपना देखने वाले अभिषेक को गांव के सीधे-साधे लोगों, वहां की अजीबोगरीब समस्याओं और राजनीति से जूझना पड़ता है।

03. ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)

IMDB रेटिंग: 8.9/10

सीजन: 4 (कुल 22 एपिसोड)

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियाे

कहानी: ये सीरीज आपको सीधे 90 के दशक के पुराने और सुनहरे दिनों में ले जाती है। पहले सीजन में कहानी 12 साल के हर्ष गुप्ता के नजरिए से दिखाई गई है, जो जयपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। सीरीज में गर्मियों की छुट्टियां, भाई-बहनों की लड़ाई, कड़क लेकिन प्यार करने वाली मां और दोस्तों के साथ बिताए पल दिखाए गए हैं। ये सीरीज आपके मां-बाप की यादों को ताजा कर देगी और उन्हें इमोशनल कर देगी।

04. परमानेंट रूममेट्स (Permanent Roommates)

IMDB रेटिंग: 8.6/10

सीजन: 3 (कुल 17 एपिसोड)

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

कहानी: इस सीरीज में मिकेश और तान्या की कहानी दिखाई गई है, जो 3 साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद साथ आते हैं। मिकेश सीधा है और तान्या समझदार है। जब मिकेश अचानक शादी का प्रपोजल रखता है, तो दोनों ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं। इसके बाद उनके रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।

05. टीवीएफ ट्रिपलिंग (TVF Tripling)

IMDB रेटिंग: 8.5/10

सीजन: 3 (कुल 15 एपिसोड)

कहां देखें: जी5

कहानी: ये तीन भाई-बहनों की कहानी है। तीनों अपनी-अपनी जिंदगी की समस्याओं से परेशान हैं। इन तीनों को न चाहते हुए भी एक साथ एक अनप्लान्ड ‘रोड ट्रिप’ पर निकलना पड़ता है। इस सफर के दौरान वे न सिर्फ एक-दूसरे के करीब आते हैं, बल्कि अपनी जिंदगी की उलझनों को भी सुलझाते हैं।

06. द आम आदमी फैमिली (The Aam Aadmi Family)

IMDB रेटिंग: 8.4/10

सीजन: 4 (कुल 25 एपिसोड)

कहां देखें: जी5

कहानी: ये दिल्ली के एक ठेठ मीडिल क्लास परिवार की कहानी है। इस परिवार में गपशप पसंद करने वाली दादी, सीधे-साधे और कंजूस पापा, संस्कारी मां, और दो बच्चे (बॉबी और सोनू) हैं।

07. व्हाट द फोक्स (What The Folks)

IMDB रेटिंग: 8.3/10

सीजन: 4 (कुल 22 एपिसोड)

कहां देखें: जियोहॉटस्टार (सीजन 1 और सीजन 2)

कहानी: ये सीरीज शादी के बाद आने वाले बदलावों पर आधारित है। पहले सीजन में एक दामाद (निखिल) को कुछ हफ्तों के लिए अपने ससुराल (मुंबई) में रहना पड़ता है, जहां वो अपने सास-ससुर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करता है। वहीं दूसरे सीजन्स में उसकी पत्नी (अनीता) का अपने ससुराल वालों के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है।

08. ह्यूमरसली योर्स (Humorously Yours)

IMDB रेटिंग: 8.2/10

सीजन: 3 (कुल 14 एपिसोड)

कहां देखें: जी5

कहानी: स्टैंड-अप कॉमेडियन विपुल गोयल को स्टारडम तक पहुंचने के लिए कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस सफर में विपुल की पत्नी काव्या और उसकी सबसे अच्छी दोस्त भूषी उसका साथ देते हैं।

09. सिंगल पापा (Single Papa)

IMDB रेटिंग: 8/10

सीजन: 1 (कुल 6 एपिसोड)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज में चार सदस्यों का एक परिवार होता है। बेटा का तलाक इस वजह से होता है क्योंकि उसकी बीवी को बच्चा नहीं चाहिए। वहीं बेटी लव मैरिज करने की जिद पकड़े बैठी है।

10. डिकपल्ड (Decoupled)

IMDB रेटिंग: 7.9/10

सीजन: 1 (कुल 8 एपिसोड)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

कहानी: ये गुरुग्राम (गुड़गांव) के एक अमीर कपल आर्य (आर. माधवन) और श्रुति (सुरवीन चावला) की कहानी है। दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और वे तलाक लेने का फैसला करते हैं, लेकिन अपनी बेटी के खातिर वे एक ही घर में साथ रहते हैं। आर्य एक मशहूर लेखक है। सीरीज़ में उनके बिखरते रिश्ते, कॉर्पोरेट लाइफ और तलाक की अनाउंसमेंट करने के लिए रखी गई एक अजीब ‘डिकपलिंग पार्टी’ को दिखाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN