Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/1_1735198199296_1780574068399_22a6b7a5-1212-4548-8b70-d655da15b0b9.jpg

1975 में आई ‘शोले’ आज भी लोगों को पसंद आती है, लेकिन क्या आपको पता है फिल्म की जाे एंडिंग आने देखी है वो असली एंडिंग नहीं थी? आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।

आपको अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ की एंडिंग पसंद आई थी? हां! लेकिन क्या आपको पता है ये ओरिजिनल एंडिंग नहीं थी। जी हां, जावेद अख्तर और सलीम खान ने ये एंडिंग नहीं लिखी थी। ये बात फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुद बताई थी। उन्होंने रिवील किया था कि सेंसर बोर्ड की वजह से उन्हें फिल्म का एंड दोबारा शूट करना पड़ा था।

क्या था फिल्म का ओरिजिनल एंड?

रमेश सिप्पी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘मैंने शोले के लिए एक अलग एंडिंग शूट की थी। जो ओरिजिनल एंडिंग थी उसमें ठाकुर अपने पैरों से गब्बर को मार डालता है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस एंडिंग की इजाजत नहीं दी थी। उन्हें ये बात पसंद नहीं आई थी कि ठाकुर अपने पैरों से गब्बर को मारे। मैं मुश्किल सिचुएशन में फंस गया था…।’

खुश नहीं थे रमेश सिप्पी

रमेश सिप्पी ने आगे कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ठाकुर, गब्बर को कैसे मारे। उसके हाथ तो थे नहीं तो वो बंदूक का इस्तेमाल कर नहीं सकता। फिर कैसे? दरअसल, सेंसर बोर्ड को फिल्म में ज्यादा हिंसा होने पर भी ऐतराज था…तो पूरी टीम ने मिलकर फिल्म का एंड बदल दिया और गब्बर को पुलिस के हवाले कर दिया। मैं खुश नहीं था, लेकिन मैंने सेंसर बोर्ड की वजह से करना पड़ा।’

‘शोले’ नहीं, ये होने वाला था फिल्म का नाम

सलीम-जावेद शुरू में फिल्म का नाम ‘अंगारे’ रखना चाहते थे। फिर सलीम खान के दिमाग में दूसरा नाम आया ‘शोले’, ये नाम सबको पसंद आया तो उन्होंने इसे ‘अंगारे’ से ‘शोले’ कर दिया।

ऐसे गब्बर बने थे अमजद खान

जावेद अख्तर ने अमजद खान को 1963 के एक नाटक ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ में देखा था और गब्बर के रोल के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

‘शोले’ ने बनाया था ये रिकॉर्ड

‘शोले’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने पूरे भारत में 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में ‘सिल्वर जुबली’ (25 हफ्ते) पूरी की थी।

‘शोले’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

3 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘शोले’ ने 15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। लोगों को ये फिल्म आज भी पसंद आती है। यही कारण है कि मेकर्स समय समय पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने रहते हैं। साल 2013 में जब इसका 3D वर्जन रिलीज हुआ था तो इसने 13 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं जब साल 2025 में इसे डिलीट किए गए सीन्स और ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया था तो इसने तकरीबन 1.5 करोड़ की कमाई की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN