Source :- LIVE HINDUSTAN

Shayari in Hindi:  व्हाट्स एप पर स्टेटस लगाने के लिए बेस्ट और पॉजिटिव लाइंस। जिन्हें पढ़कर कोई भी मोटिवेट हो सकता है। तो अगर आपको किसी को सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं तो ये लाइने बेस्ट हैं। जिन्हें वो पढ़कर जरूर समझने की कोशिश करेंगे।

आजकल ज्यादातर लोग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पेज पर स्टेटस लगाते हैं। कई बार ये स्टेटस उनके मूड को भी रिफ्लेक्ट करता है। अपनी सोच-विचार और इरादों को दुनियाके सामने जाहिर करना है। और कुछ पॉजिटिव मैसेज लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाएं ये शानदार स्टेटस। यहां से चुनें बेस्ट शायरी वाली लाइनें…..

1- जिद होनी चाहिए कुछ भी हासिल करने की, वरना उम्मीद तो हर कोई लगाकर बैठा है।

2- आज रास्ता बना लिया है,

तो कल मंजिल भी मिल जाएगी

हौंसलों से भरी ये कोशिश एकदिन

जरूर रंग लाएगी।

3- उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती

अगर जिद हो जीतने की तो, हार भी डरा नहीं सकती।

4- सपनें वो नहीं जो हम नींद में देखते हैं,

सपने वो हैं जो हमे सोने नहीं देते हैं।

5- हौसलों के तरकश में कोशिशों का वह तीर जिंदा रखो हार जाओ चाहे जिंदगी में सब कुछ फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रखो

6 – खुद से ही जीतने की जिद है मुझे खुद को ही हराना है मैं भीड़ नहीं हूं दुनिया की मेरे अंदर एक जमाना है।

7- जब तक तुम बढ़ने की हिम्मत नहीं बढ़ आओगे तब तक प्रतिस्पर्धा जितना तुम्हारे लिए असंभव होगा

8- सफल वहीं होते हैं जो दूसरों की बातों पर नहीं, खुद की मेहनत पर भरोसा रखते हैं।

9- मत रोना किसी के छोड़ के जाने से,

वक्त ऐसा ला देना कि वो खुद मिलने आए नए नए बहाने से।

10- जब तक अपनों से ठोकर ना मिले, इंसान होश में नहीं आता।

11- समय देना दुनिया का सबसे खास तोहफा है…

सब सुधर जाएगा.. थोड़ा समय देना सीखो, आज भी मौका है।

12- बड़ा आदमी वो होता है जिससे मिलने के बाद आदमी खुद को छोटा ना समझे।

13- वक्त वो तराजू है जनाब जो बुरे वक्त में अपनों का वजन बता देता है।

14- जिंदगी की कमाई,दौलत से नहीं नापी जाती,

अंतिम यात्रा की भीड़ बताती है कमाई कैसी थी।

15- निगाहों में मंजिल थी गिरे और गिर कर संभलते रहे हवाओं ने बहुत कोशिश की मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे

16- इंतजार मत करो हमेशा कोशिश करते रहो क्योंकि जितना तुम सोचते हो जिंदगी से कहीं ज्यादा तेजी से आगे निकल रही है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN