Source :- LIVE HINDUSTAN
Jokes of the day: दोस्तों के साथ हल्की बातें मन को हल्का और फ्रेश बना देती है। लेकिन दोस्तों के साथ हेप्पी मोमेंट एंज्वॉय करना है तो कुछ फनी जोक्स बनाना भी आना चाहिए। यहां पढ़ें बेस्ट फनी जोक्स, जिन्हें किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
टेंशन और भागदौड़ जिंदगी का हिस्सा होते हैं। इनसे बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप अपने मेंटल पीस का ध्यान रखें। हल्की-फुल्की बातें और हंसी-ठहाका स्ट्रेस को कम करता है। तो अपने इसी स्ट्रेस को कम कर जमकर ठहाके लगाएं, पढ़ें बेस्ट 15 फनी जोक्स।
जोक नंबर 1
जब टीवी नहीं होती थी तब लोग मनोरंजन के लिए मुर्गों या कुत्तों को लड़वाते थे,
आजकल टीवी में लोग नेताओं को बुलवाकर लड़वाते हैं।
जोक नंबर 2
108 मणियों की माला जप करते हुए मन भटकता रहता है….
लेकिन
500 की नोट के बंडल गिनते हुए मन पूरी तरह से एकाग्र रहता है।
विचार करना भगवान कहा हैं?
जोक नंबर 3
बड़े बुजुर्ग कहते थे कि जले पर टूथपेस्ट लगा लो
लेकिन कंपनियों ने टूथपेस्ट में भी नमक डाल दिया।
जोक नंबर 4
मास्टर जी को दिल का दौरा उस वक्त पड़ गया
जब प्रैक्टिकल कॉपी साइन करवाने वालों की भीड़ में घुसकर एक स्टूडेंट ने उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली।
जोक नंबर 5
पति-पत्नी साथ में फ्लाइट में सफर कर रहे थे
तभी एयर होस्टेस ने पूछा- चाय साथ में पिएंगे?
पति बोला- यस और पत्नी की ओर देखकर बोला…उठ थोड़ी देर उसे बैठने दे….
जोक नंबर 6
लड़का: चलते चलते यूंही रुक जाता हूं मैं
बेठे-बेथे यूंही खो जाता हूं मैं
क्या ये ही प्यार है. . .???
लड़की: नहीं ये कमज़ोरी हाई
सुभा शाम ग्लूकोज पिया करो। . .
जोक नंबर 7
पति: तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत फ़ायदा हुआ।
पत्नी: कौन सा फ़ायदा?
पति: मुझे मेरे गुनाहों की सजा-जीते-जी ही मिल गई
जोक नंबर 8
लड़की: आज मेरे पापा ने मुझे
तुम्हारे साथ बाइक पर जाते हुए देखा..
BF: फ़िर ?
लड़की: फिर क्या,
मुझसे बस के पैसे वापस ले लीजिये..!!
जोक नंबर 9
पति: जज साहब मुझे तलाक चाहिए,
मेरी बीवी ने 1 साल से मुझ से बात नहीं की,
जज: फिर सोच लो,
ऐसी बीवी किस्मत वालों को मिलती है।
जोक नंबर10
सर: टेंशन कितने टाइप के होते हैं?
लड़का: 3, वर्तमान, भूत, भविष्य
सर: गुड
उदाहरण दें
लड़का:कल आपकी बेटी को देखा था,
आज प्यार करता हूँ,
कल भागा के ले जाऊंगा।
जोक नंबर 11
पता नहीं लोग पहली नजर में ही…
सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं…
यहां तो आधे घंटे तक…
सेल्लो टेप का किनारा ही नहीं मिल पाता।
जोक नंबर 12
ब हम उनके घर गए…
कहने दिल से दिल लगा लो,
उनकी माँ ने खोला दरवाजा,
हम घबरा कर बोले
आंटी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलवा लो।
जोक नंबर 13
दोस्त रूठे तो रब रूठे,
फिर रूठे तो जग छूटे,
अगर फिर रूठे तो दिल टूटे,
और अगर फिर रूठे
तो निकाल लट्ठ मार साले को
जब तक लट्ठ न टूटे।
जोक नंबर 14
दोस्तों हम उन्हें मुड़ मुड़कर देखते रहे,
और वो हमें मुड़-मुड़कर देखते रहे
वो हमें, हम उन्हें…
वो हमें, हम उन्हें…
क्योंकि परीक्षा में
न उन्हें कुछ आता था न हमे।
जोक नंबर 15
अर्ज किया है,
जिनके घर शीशे के होते हैं, वो तो
कहीं पर भी बैठ कर दाढ़ी बना लेते होंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







