Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/maa_behan_05_06_1780630130857_1780630134936_a3eeafbf-4a64-4660-8444-38b302e55081.pngनेटफ्लिक्स पर माधुरी दीक्षित की फिल्म मां-बहन रिलीज हो चुकी है। यह एक डार्क कॉमेडी क्राइम फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 7 मिनट है। आइए जानते हैं कैसी है नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म।
नेटफ्लिक्स की फिल्म मां-बहन रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है तो आइए जानते हैं कि कैसी है 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म मां-बहन। मां-बहन एक डार्क कॉमेडी क्राइम फिल्म है। फिल्म शुरू तो एक मर्डर मिस्ट्री के तौर पर होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है फिल्म में मजेदार ट्विस्ट आते हैं।
क्या है इस फिल्म का प्लॉट?
फिल्म एक सिंगल मां की कहानी है।सिंगल मदर का किरदार माधुरी दीक्षित (रेखा) ने निभाया है। तृप्ति डिमरी (जया) और धरना दुर्गा (सुषमा) ने फिल्म में माधुरी दीक्षित की बेटियों का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी इन तीनों और इनके पड़ोसी के इर्दगिर्द घूमती है।
जया एक ऐसी लड़की है जो अपनी शादीशुदा जीवन में परेशानियां झेल रही है। वहीं, सुषमा सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर फॉलोअर्स कमाना चाहती है। वहीं, माधुरी दीक्षित को सोसाइटी में बाकी औरतें पसंद नहीं करती हैं। सोसाइटी में माधुरी दीक्षित के बारे में तरह-तरह की बातें फैली होती हैं।
तीनों लोग अपना जीवन अलग-अलग जी रहे होते हैं, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब किचन में उनके पड़ोसी (रवि किशन) गुप्ता जी की बॉडी पड़ी होती है। रेखा अपनी दोनों बेटियों को बुलाती है। इसके बाद कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, सस्पेंस में उलझती जाती है।
निगेटिव रोल में नजर आए हैं रवि किशन
फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ इस बारे में भी बात की गई है कि कैसे एक सिंगल महिला को समाज में कैसे-कैसे ताने सुनने को मिलते हैं। कैसे उनके बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं। रवि किशन फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए हैं।
इस फिल्म में आपको गुल्लक वाली अन्नू (गीतांजलि कुलकर्णी) की मम्मी भी नजर आई हैं। उन्होंने इस फिल्म में भी शानदार काम किया है। गीतांजलि ने इस फिल्म में एक चिढ़चिढ़ी औरत का किरदार निभाया है। उनके स्क्रीन पर आते ही आपके चेहरे पर मुस्कान तो आएगी ही।
कैसी है एक्टिंग?
माधुरी दीक्षित एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उन्होंने इस फिल्म में भी वो चीज साबित की है। तृप्ति डिमरी की भी एक्टिंग आपको पसंद आएंगी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धरना ने भी अच्छी एक्टिंग की है। रवि किशन ने फिल्म की शुरुआत में तो ज्यादा रोल नहीं है, लेकिन फिल्म अंत में उनके थोड़े ही डायलोग्स हैं, और वो उतने ही देर में स्क्रीन पर अपनी डायलोग डिलीवरी से कब्जा कर लेते हैं।
ये फिल्म देखें या नहीं?
मां-बहन एक अच्छी फिल्म है। 2 घंटे 7 मिनट की ये फिल्म आप वीकेंड पर देख सकते हैं। फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का है। अगर आपतो डार्क कॉमेडी क्राइम फिल्में पसंद हैं, तो आपको ये फिल्म पसंद आनेवाली है।
मां बहन को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है। फिल्म में परेश रावल का कैमियो भी है। इस फिल्म में अरुणोदय सिंह भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







