Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/shilpa_shinde_1780543901848_1780543902001_d2fb65f4-9af2-43c5-b92d-b521b213c704_1780593278148_cac03736-b76f-4c34-8d09-f34f19669482.jpgShilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि वो भारती सिंह के पॉडकास्ट से पहले ये सच ‘बिग बॉस’ में भी बता चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास प्रोड्यूसर का काॅल आया था।
शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनके कन्फेशन के बाद ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने कैसा रिएक्शन दिया। दरअसल, नौ साल पहले शिल्पा ने संजय पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में रिवील किया कि उन्होंने झूठे आरोप लगाए थे। ऐसे में एक्ट्रेस की काफी आलोचना हो रही है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग जैसे हिना खान और अशोक पंडित भी शिल्पा के इस रवैया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मैंने पुलिस को प्रोड्यूसर को गिरफ्तार करने की इजाजत कभी नहीं दी – शिल्प
शिल्पा ने IANS को दिए इंटरव्यू में अब इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘जब भारती सिंह का पॉडकास्ट आया, तो ऐसे लोग मेरे सपोर्ट में आए जो मुझे सच में जानते हैं और जिन्होंने ‘बिग बॉस’ के सफर के दौरान मेरा साथ दिया था। ‘बिग बॉस’ में भी मैंने इस बात का जिक्र किया था कि मैंने अपने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरासमेंट का झूठा आरोप लगाया था। मैंने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की इजाजत कभी नहीं दी क्योंकि मुझे पता था कि मैं झूठ बोल रही हूं। मेरा मकसद सिर्फ पैसे वसूलना नहीं था। लोगों को पूरी सच्चाई जाने बिना किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए।’
लोग पब्लिसिटी के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे – शिल्पा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरे कई फैंस ने मेरा साथ दिया है, लेकिन कुछ लोगों ने मुझे निशाना बनाया है। लोग कहते हैं कि एक औरत ही दूसरी औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। मैं एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरी हूं और शायद इसलिए आज भी रिलेवैंट हूं। हर कोई जानता है कि मेरे साथ क्या हुआ था। मुझे ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करने की इजाजत नहीं दी गई थी। मुझे लगातार कई कानूनी नोटिस मिल रहे थे। मेरी सेहत भी खराब हो रही थी। लोगों ने इसमें अपने लिए एक मौका देखा और अपनी पब्लिसिटी के लिए इसका इस्तेमाल किया। उस मुश्किल हालात से खुद को निकालने के लिए मुझे जो करना पड़ा, मैंने किया। वे मुझे शांति से अपनी जिंदगी जीने नहीं दे रहे थे।’
लोगों ने मुझे साइको कहा – शिल्पा
‘भाबीजी घर पर हैं’ से बाहर निकलने के बाद के हालात को याद करते हुए शिल्पा ने कहा, ‘लोगों ने मुझे पागल कहा। मेरे बारे में अफवाहें फैलाई गईं। मेरे खिलाफ मानहानि के केस दर्ज किए गए। CINTAA ने भी मेरे खिलाफ कार्रवाई की। वो शो छोड़ना आसान नहीं था। मुझे बिग बॉस में हिस्सा लेने से रोकने की कोशिशें की गईं। आखिरकार मैंने सच बता दिया क्योंकि मैं इस झूठ को हमेशा अपने साथ लेकर नहीं चलना चाहती थी।’
संजय कोहली का रिएक्शन
शिल्पा ने आगे दावा किया कि इस कबूलनामे के बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी पत्नी ने उनसे बात की और सच बोलने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। शिल्पा बोलीं, ‘मैंने उनसे बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि लोग जो चाहें कहें, कहने दो। उन्होंने मुझे धन्यवाद देने के लिए फोन किया था। मैंने उनसे कहा कि हम दोनों ही सच्चाई जानते हैं और मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता। मैं बस एक मिसाल कायम करना चाहती थी कि किसी को भी सच बोलने से डरना नहीं चाहिए। बदकिस्मती से, कई लोग ऐसी स्थितियों और विरोध के डर से चुप रह जाते हैं।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







