Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Milk and Mulethi Cream: क्या आपके फेस पर भी झाइयां, पिगमेंटेशन, दाग धब्बे जैसी प्रॉब्लम्स हैं या फिर स्किन का निखार गायब हो गया है? अगर हां, तो महंगे प्रोडक्ट्स के पीछे भागना बंद करें और ये DIY मुलेठी-दूध क्रीम एक बार ट्राई करें। रिजल्ट काफी अच्छे मिलेंगे।

नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी स्किन हर कोई चाहता है। इसके लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ले कर ट्रीटमेंट्स तक, हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते। लेकिन जितने पैसे खर्च हो जाते हैं, उस हिसाब से ग्लो दिखाई नहीं देता। ऐसे में सबसे बेस्ट है कि आप एक बार नेचुरल चीजें भी इस्तेमाल कर के देखें। ये ना सिर्फ बहुत इफेक्टिव होती हैं, बल्कि पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होते। ऐसी ही एक रेमेडी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपके फेस पर झाइयां या पिगमेंटेशन की समस्या है, स्किन डल पड़ गई है, निखर बिल्कुल गायब है या रूखी-सूखी स्किन है; तो ये मुलेठी क्रीम आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस आप आसानी से घर में बना सकते हैं और इसके रिजल्ट इतने अच्छे देखने को मिलते है कि लोग वाकई आपसे आपकी बदलती स्किन का राज पूछेंगे।

मुलेठी क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए?

स्किन को ग्लोइंग, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाने के लिए आप केमिकल्स वाली क्रीम की जगह ये मुलेठी क्रीम बनाकर ट्राई कर सकती हैं। ये 100% नेचुरल है और काफी इफेक्टिव तरीके से काम करती है। इसे बनाने के लिए आपको प्योर दूध, चावल का आटा, मुलेठी पाउडर, चंदन का पाउडर और जायफल पाउडर की जरूरत होगी। ये सभी चीजें आपको आराम से किसी पंसारी या किराना की दुकान पर सस्ते दामों में मिल जाएंगी। वरना ऑनलाइन भी आप इन्हें ले सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए दूध और मुलेठी से बनाएं क्रीम

मुलेठी की क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं। इसमें तीन चम्मच के करीब दूध डालें। दूध में एक छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर और एक छोटा चम्मच ही चावल का आटा एड करें। इसके साथ ही आधा चम्मच जायफल पाउडर और एक छोटा चम्मच चंदन का पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे लो फ्लेम पर मिक्स करते हुए 5-7 मिनट के लिए पका लें। जब मिक्सचर क्रीमी और थिक हो जाए तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक पतला कपड़ा ले कर इस मिक्सचर को छान लें, ताकि क्रीम का टेक्चर एकदम स्मूद हो जाए। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक छोटी चम्मच बादाम का तेल, एक छोटी चम्मच ग्लिसरीन, एक विटामिन ई कैप्सूल और दो-तीन बूंद रोज एसेंशियल ऑयल की डालकर मिक्स कर लें। आपकी मैजिकल मुलेठी क्रीम बनकर तैयार है। इसका टेक्सचर बहुत ही क्रीमी, स्मूद और लाइटवेट होता है; जो डेली यूज के लिए परफेक्ट है।

कब और कैसे इस्तेमाल करें मुलेठी क्रीम

इस DIY मुलेठी क्रीम को आप डेली इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर सोने से पहले अगर इसे अप्लाई किया जाए तो ज्यादा फायदा होता है। सबसे पहले अपने फेस को पूरी तरह क्लीन करें, फिर इस क्रीम को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अप्लाई करें। ये काफी लाइटवेट है इसलिए आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है और स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है।

मुलेठी क्रीम के फायदे क्या-क्या हैं?

ये मुलेठी क्रीम आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मैजिक की तरह काम करती है। स्किन को अंदर से पोषण देती है और हाइड्रेट रखती है। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपको अपना फेस ज्यादा ब्राइट, स्मूद और हाइड्रेटेड लगने लगता है। चेहरे पर दाग धब्बे, पिगमेंटेशन, कालापन या ड्राइनेस की समस्या है तो वो भी इस मुलेठी क्रीम से काफी हद तक कम होती है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN