Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/pcd_1780674294588_1780674304376_76513d8d-c830-4db1-b391-b724ea9c3e28.jpgजाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी तो रिलीज होते ही एक विवाद में फंस गई है। दरअसल, जाह्नवी के किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि उनका किरदार काफी गलत तरीके से दिखाया है।
राम चरण की ड्रामा मूवी ‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को दिखाए जाने के तरीके पर दर्शक सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच, डायरेक्टर बुची बाबू सना ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि कभी उम्मीद नहीं की थी कि लोग रोमांटिक फिल्म पर इतने सवाल उठाएंगे और उसकी आलोचना करेंगे।
कभी सोचा नहीं था नेगेटिव तरीके से लेंगे
स्क्रीन से बात करते हुए फिल्ममेकर ने कहा है कि जाह्नवी कपूर के किरदार और राम चरण के पेड्डी और अच्चियम्मा के बीच हुए रोमांस पर उपजे विवाद ने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि दर्शक इस सीन को लेकर इतने निगेटिव रहेंगे और इसी नजरिए से उसे देखेंगे।’
हम आगे सावधानी बरतेंगे
उन्होंने बताया कि क्रिएटिव टीम का रिलेशनशिप को दिखाने का ओरिजनल विजन जो था, वो अब वाले से काफी अलग था। शुरुआत में मकसद सिर्फ राम चरण और जाह्नवी कपूर के बीच एक मजेदार रोमांटिक स्टोरी को दिखाना ही था। उन्होंने कहा कि अब आगे से ऐसी चीजें दिखाने में हम लोग ज्यादा सावधानी बरतेंगे और बेहतर तरीके से अपनी बात रखेंगे।
क्यों हो रहा है मूवी को लेकर बवाल
दरअसल, फिल्म का ओवर-सेक्शुअलाइजेशन और ऑब्जेक्टिफिकेशन की वजह से विरोध हो रहा है। लोगों का मामला है कि फिल्म में दोनों के किरदार और गहराई देने के बजाए कैमरे के एंगल और क्लोज अप शॉट्स के जरिए एक ग्लैमरस ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया गया है। कई मिनटों तक कैमरा उनके बॉडी पर घूमता रहता है। इसके अलावा, सहमति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिल्म में एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसपर भी विवाद हुआ है। इसमें राम चरण का किरदार अचियम्मा की इच्छा के खिलाफ उसे किस करता है। इन्हीं सबको लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
पेद्दी की पूरी स्टार कास्ट
पेद्दी फिल्म की बात करें तो बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, विजय सेतुपति, शिवा राजकुमार, बोमन ईरानी भी हैं। यह जाह्नवी की राम चरण के साथ पहली फिल्म है।
जाह्नवी को थी इससे काफी उम्मीद
इस फिल्म को लेकर जाह्नवी को काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन उनके किरदार को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसकी उम्मीद उन्होंने कभी नहीं की होगी। हालांकि कई लोग जाह्नवी का सपोर्ट भी कर रहे हैं कि इसमें उनकी गलती नहीं बल्कि डायरेक्टर की है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






