Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/cjp_1780766164961_1780766188153_caff9aef-b2c9-4c08-aade-d3abd1a5b9f9.jpgकॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट किया। अब प्रकाश राज ने उनका सपोर्ट किया है और अफसोस जताया कि वह उसमें शामिल नहीं हो पाए।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिप्के इस सोमवार को भारत लौट आए हैं और आते ही उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर में प्रोटेस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। अब इन्हें एक्टर प्रकाश राज का सपोर्ट मिला है।
प्रकाश बोले कॉकरोच ने रॉक किया
प्रकाश ने एक्स पर लिखा, पूरी कोशिश की है वहां आने की, लेकिन आ नहीं पाया कुछ काम की वजह से। लेकिन इस मूवमेंट के साथ मैं हूं। मैं खुश हूं कॉकरोच ने रॉक किया। थैंक्यू डियल वांग चुक को वहां आने के लिए, आपसे बेहतर कौन हो सकता था जब बात हमारे एचुकेशन सिस्टम की आती है।
बता दें कि इससे पहले प्रकाश ने ट्वीट करके कहा था कि वह भी प्रोटेस्ट में आएंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 6 जून को कॉकरोच मूवमेंट में शामिल होने की। वैसे मैं काफी दूर हूं शूटिंग के चक्कर में, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा आने की। बाकी यंग कॉकरोच से मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि वहां तक रेंगते हुए आएं।
अभिजीत दिप्के ने प्रोटेस्ट के दौरान क्या कहा
बता दें कि प्रोटेस्ट के दौरान दिप्के ने कहा था, ‘मेरे दोस्तों, यह काफी लंबा स्ट्रगल है। एक महीने से हम प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन ये लोग इतने शेमलेस हैं कि इस पर एक्शन लेने की बजाय, उन्होंने बाकी चीजों पर फोकस किया जैसे हमारे अकाउंट हैक, हमारे पोस्ट डिलीट करवाना। आप भले ही हमारे पोस्ट डिलीट कर दें, लेकिन आप हमारा स्पेस नहीं मिटा सकते।’
वैसे जो ये प्रोटेस्ट चल रहा था उसमें ज्यादातर कॉलेज और स्कूल के बच्चों के साथ कुछ यंग प्रोफेशनल्स भी थे।
प्रकाश की प्रोफेशनल लाइफ
प्रकाश राज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डकैत में नजर आए थे। डकैत में अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और प्रकाश राज थे। इसके बाद उनकी और कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
प्रकाश की अपकमिंग फिल्में
वह जन नायकन, वाराणसी, दृश्यम 3, स्पिरिट में नजर आने वाले हैं। जन नायकन में विजय जो तमिलनाडु के अब मुख्यमंत्री बन गए हैं, वह लीड रोल में हैं। हालांकि सीबीएफसी से अभी तक इसको क्लीयर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। वाराणसी में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म को एस एस राजामौली डायरेक्ट करेंगे। दृश्यम 3 में वहीं प्रकाश राज, अजय देवगन, तब्बू के साथ दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







