Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/rajk_1780825537522_1780825547024_2ba687cf-2a29-4b16-9893-16458423ed13.jpg

आमिर खान अगले महीने शादी करने वाले हैं। आमिर की शादी की खबर काफी चर्चा में है। अब इस पर राखी गुलजार ने अपना रिएक्शन दिया है और एक्टर का सपोर्ट किया है।

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से जल्द शादी करने वाले हैं। आमिर ने खुद कन्फर्म किया है कि वह गौरी के साथ अपने रिलेशन का नेक्स्ट स्टेप लेने वाले हैं। आमिर के इस फैसले पर कई लोग हैरान हैं क्योंकि 60 की उम्र में वह तीसरी शादी करने वाले हैं। अब आमिर के इस फैसले पर दिवंगत एक्ट्रेस राखी गुलजार का रिएक्शन आया है।

आमिर की शादी पर क्या बोलीं राखी

राखी ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रोबर्ट डी निरो ने 2 बार शादी की थी और अब टिफनी चेन के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसके साथ उनकी बेटी भी है जिसका जन्म 2023 में हुआ था। उनका बच्चा तब हुआ जब वह 80 साल के थे। शादी में खुशी उम्र को लेकर नहीं होती है।’

रेखा ने की आमिर की तारीफ

राखी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी आमिर के साथ काम नहीं किया है, लेकिन वह जानती हैं कि आमिर काफी अच्छे इंसान हैं। उन्हें यह भी पसंद है कि कैसे आमिर ने तलाक के बाद अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छा रिलेशन रखा है। इससे पता चलता है वह इंसान कितने अच्छे हैं।

कब है आमिर की शादी

बता दें कि आमिर ने शादी कन्फर्म करते हुए कहा था, ‘मैं फिलहाल यूएस में ट्रैवल कर रहा हूं, लेकिन हां शादी की खबर सही है। हम 5 जुलाई को शादी करेंगे।’

दोनों रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ाने के लिए तैयार

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर और गौरी की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार वाले शामिल होंगे। आमिर जो पहले कहते थे कि शादी अभी उनके लिए जरूरी नहीं है, वह अब कह रहे हैं कि उन्हें और गौरी को लगता है कि वे अब अपने रिलेशन को एक स्टेप आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि आमिर ने गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप अपने 60वें बर्थडे में किया था। आमिर ने कहा था कि दोनों कुछ समय से साथ हैं और एक-दूसरे के साथ खुश हैं।

आमिर की प्रोफेशनल लाइफ

आमिर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट सितारे जमीन पर में नजर आए थे जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा थीं। फिल्म सुपरहिट थी। अब आमिर की बतौर एक्टर किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर उनकी फिल्म आ रही है बंटवारा 1947 जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। वहीं राजकुमार संतोषी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN