Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/peddi_controversy_1780827257586_1780827261038_46f997d2-e27c-4528-8da8-385c2fc38e46.png

Peddi Controversy: जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म पेद्दी में उनके सीन्स पर मचे बवाल को लेकर चर्चा में हैं। अब आशिकी गर्ल अन्नु अग्रवाल ने अपनी राय सामने रखी है। अन्नू का कहना है कि इस चीज की जिम्मेदारी सिर्फ फिल्ममेकर्स की नहीं है। 

पेद्दी के रिलीज होने के बाद से ही जाह्नवी कपूर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। दर्शकों ने फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाया कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को बहुत ज्यादा सेक्सुलआइज करके दिखाया गया है। इस विवाद से एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं को किस तरह दिखाया जाता है, इसको लेकर बहस छेड़ ही। इस विवाद पर आशिकी गर्ल अन्नू अग्रवाल ने भी अपनी राय सामने रखी है।

सिर्फ फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारी नहीं

अन्नू अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के सीन्स पर केवल फिल्ममेकर्स को जिम्मेदार नहीं ठहाराया जा सकता है। एक्टर्स की भी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि एक्टर्स को न कहना आना चाहिए।

अन्न अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अन्नू ने लिखा- वो च्वाइस जिन्होंने मुझे मिसफिट बनाया, लेकिन फिर आज क्यों मैं अपनी स्किन में इतनी सहज हूं।

याद किया 30 साल पहले लिया अपना फैसला

इसी पोस्ट के साथ अन्नू अग्रवाल ने एक बड़ा कैप्शन भी लिखा है। अन्नू अग्रवाल ने लिखा- पेद्दी के इर्द-गिर्द हो रही बातों ने मुझे उस च्वाइस की याद दिला दी जो मैंने बहुत पहले चुनी थी। मैं आज के दर्शकों की तारीफ करती हूं जिन्होंने महिलाओं के चित्रण में अधिक गरिमा की मांग करते हुए अपनी आवाज उठाई। लेकिन जिम्मेदारी केवल दर्शकों या फिल्ममेकर्स की नहीं है। एक्टर्स की भी जिम्मेदारी बनती है।

इसलिए फिल्मों से बना ली दूरी

अन्नू अग्रवाल ने आगे कहा, “30 साल पहले, आशिकी के बाद, मैं फिल्म को फिल्म की कहानी सुनने के बाद ही साइन करती थी। उन दिनों महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन आम बात थी। मैंने उस नॉर्म के खिलाफ रहना सही समझा। मैं जो फिल्में की हैं, वो इस बात की गवाह हैं। बहुत सी वजाहों में से एक भी वजह थी कि मैंने फिल्मों से दूरी बना ली।”

यंग एक्टर्स को दी क्या सलाह?

आशिका गर्ल ने यंग एक्टर्स ने अनुरोध किया कि उन्हें न कहना आना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं आज के यंग हीरो-हिरोइनों से कहती हूं कि उन्हें पहले कहानी सुननी चाहिए, सवाल उठाने चाहिए। और अगर कुछ ऐसा है जो इंसानी गरिमा को पार कर रहा है, तो उन्हें न कहना आना चाहिए। कहानी तब बदलेंगी जब दर्शक कुछ बेहतर की मांग करेंगे। लेकिन ये तब भी बदलेंगी जब एक्टर्स उन चीजों में हिस्सा नहीं लेंगे जिसमें उनका विश्वास नहीं है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN