Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/Hosp_1780905603090_1780905607306_8435009f-f1f3-4665-8750-3695f9d9029b.jpgThe Dark Knight: कई बार मेकर्स क्रिएटिविटी को पर्दे पर उतारने के लिए अपनी हदें पार कर जाते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ था बैटमैन मूवी के इस सीन के दौरन जिसके लिए मेकर्स ने असली बिल्डिंग में धमाके लगाकर उसे गिराया था।
साल 2008 में आई फिल्म ‘द डार्क नाइट’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। लीजेंडरी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 9.1 है। फिल्म कई मामलों में आइकॉनिक हिट थी, लेकिन इसी फिल्म का एक सीन ऐसा भी था, जिसके लिए डायरेक्टर ने किसी VFX का सहारा लेने की बजाए असल में एक बिल्डिंग गिरा दी थी। इसे फिल्म के कुछ सबसे आइकॉनिक सीन्स में गिना जाता है जिसके लिए एक्टर हीथ लेजर (जोकर) को इतनी बार प्रैक्टिस करवाई गई थी, कि यह सीन उनकी सबकॉन्शियस मेमोरी में फिट हो गया था।
धमाके से उड़ा दी गई असली इमारत
फिल्म में एक सीन है जिसमें हीथ लेजर बॉम्ब डेटोनेटर से हॉस्पिटल की पूरी बिल्डिंग उड़ा देते हैं। इंटरनेट पर ऐसा कहा जाता है कि यह सीन इंप्रोवाइज्ड था और इसमें जिस तरह बार-बार हीथ को डेटोनेटर को हिलाकर ब्लास्ट करने की कोशिश करते देखते हैं वो असल में इंप्रोवाइज्ड था। लेकिन सच कुछ और है। असल में फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान ने खुद अपने एक इंटरव्यू में यह बात कही है कि उन्होंने हीथ लेजर के साथ इस सीन को अनगिनत बार प्रैक्टिस किया था। लेकिन ऐसा क्यों?
नहीं रखी गई थी गलती की गुंजाइश
ऐसा इसलिए, क्योंकि इस सीन के लिए क्रिस्टोफर नोलान ने VFX और CGI का ना के बराबर इस्तेमाल किया था। उन्होंने इस सीन को पूरी तरह असली रखा और इसको फिल्माने के लिए एक असली इमारत में बॉम्ब लगाकर उसे उड़ा दिया था। यानि इस सीन को फिल्माने के लिए इतना पैसा और मेहनत लग गई थी कि मेकर्स इसमें गलती की कोई गुंजाइश ही नहीं रखना चाहते थे। यही वजह थी कि उन्होंने इस सीन को शूट करने के लिए बेहिसाब बार प्रैक्टिस की और फिल्म में बॉम्ब डेटोनेटर खराब होने वाला जो सीन आप देखते हैं, वो असल में परफेक्टली प्लान्ड था।
बजट और कमाई, OTT पर कहां देखें?
अगर आपने यह फिल्म आज तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं। बैटमैन की शुरुआती कहानी को बड़ी खूबसूरती से दर्शकों के सामने बड़े पर्दे पर पेश करती इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 1500 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। लेकिन अगर आप इसी पर चौंक रहे हैं तो ठहर जाइए, क्योंकि फिर आप इसका कलेक्शन सुनकर तो हैरान ही रह जाएंगे। इस फिल्म की कमाई हैरान कर देने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





