Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/8_june_shilpa_1780930696987_1780930701587_0430f561-8f79-4edb-b020-91eee1b05a1b.jpgउपासना सिंह ने शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में बात की। उपासना सिंह ने कहा कि जब अगर प्रोड्यूसर्स उसे माफ करके आगे बढ़ सकते हैं, तो ये उनके बीच की बात है। ये फैसला उन्हें ही करना है
उपासना सिंह, शिल्पा शिदें के सपोर्ट में सामने आई हैं। ये इसलिए बड़ी बात है क्योंकि उपासना सिर्फ एक्टर और कॉमेडियन नहीं हैं, बल्कि ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ की जनरल सेक्रेटरी भी हैं। दरअसल, शिल्पा ने नौ साल पहले ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप झूठे थे। उन्होंने तब तो नहीं कहा कि ये आरोप झूठे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले भारती सिंह के पॉडकास्ट में कबूला कि उन्होंने अपने पैसे निकलवाने के लिए ये हथकंडा अपनाया था।
क्या बोलीं उपासना?
उपासना ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘शिल्पा ने खुद माना है कि उनसे गलती हुई। वो ये नहीं कह रही हैं कि उन्होंने सही किया। मैं ये नहीं कह रही हूं कि प्रोड्यूसर्स के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करना सही था। मैं इसका बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करती। लेकिन हमें कहानी का सिर्फ एक पहलू नहीं देखना चाहिए। हमें उन हालात और उस मानसिक स्थिति को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए जिसमें कोई व्यक्ति कोई फैसला लेता है।’
उपासना ने बताया कैसी इंसान हैं शिल्पा?
शिल्पा के साथ तीन टीवी शोज में काम कर चुकीं उपासना कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि वो कैसी लड़की हैं। शूट के दौरान, अगर किसी स्पॉट बॉय का एक्सीडेंट हो जाता था, किसी का बच्चा बीमार होता था, या किसी को पैसों की जरूरत होती थी, तो शिल्पा हमेशा मदद के लिए सबसे पहले आगे आती थीं। मैंने खुद उन्हें लोगों की मदद करते देखा है। वो बहुत अच्छे दिल की इंसान हैं।’
शिल्पा के सपोर्ट में आईं उपासना
उपासना ने आगे कहा, ‘वो किन समस्याओं से जूझ रही थीं, उनकी आर्थिक स्थिति क्या थी, किन हालात में उन्होंने वो फैसला लिया – इन बातों पर भी विचार किया जाना चाहिए। मैं ये नहीं कह रही हूं कि उन्होंने सही किया। मैं बस इतना कह रही हूं कि अक्सर इंसान के हालात ही उसके फैसलों पर असर डालते हैं।’
‘इसके लिए हिम्मत चाहिए’ – उपासना
उपासना कहती हैं, ‘अगर कोई आगे आकर कहता है, मुझसे गलती हुई, मुझे इसका पछतावा है और ये बात सालों से मेरे दिल पर बोझ बनी हुई थी, तो इसके लिए हिम्मत चाहिए। हम में से कई लोग जिंदगी में गलतियां करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उन्हें खुलकर मानते हैं।’
प्रोड्यूसर पर क्या बोलीं उपासना?
उपासना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘प्रोड्यूसर अगर शिल्पा के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। अगर उन्हें शिल्पा के प्रति इतना गुस्सा और नाराजगी होती, तो वे कभी उसके साथ दोबारा काम नहीं करते। उन्होंने शिल्पा के साथ दोबारा काम किया इससे पता चलता है कि उन्होंने किसी तरह उसकी स्थिति को समझा। अगर प्रोड्यूसर्स उसे माफ करके आगे बढ़ सकते हैं, तो ये उनके बीच की बात है। ये फैसला उन्हें ही करना है। अगर वे कानूनी कार्रवाई चाहते, तो वे ऐसा कर सकते थे। लेकिन अगर वे आगे बढ़ने का फैसला करते हैं, तो हम कौन होते हैं कुछ और तय करने वाले?’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







