Source :- LIVE HINDUSTAN
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोमवार को बीच सड़क पर अचानक ट्रक के खड़े होने से पीछे आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। इस हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दुबई में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान चली गई।’
भारतीय मिशन ने कहा कि वह हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी नहीं रखी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







