Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/15_june_Monday_box_office_1781536428611_1781536443336_8d2441e6-bc5c-4cc3-b334-3ce9a4c63bc0.jpg‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है। वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ बेहद कम कलेक्शन के साथ पस्त हो चुकी हैं।
बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म के लिए मंडे टेस्ट पास करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी से पता चलता है कि फिल्म सिनेमाघरों में लंबी टिकेगी या वीकेंड के बाद सिमट जाएगी। तो आइए आपको बताते हैं कि वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने टेस्ट पास किया है या नहीं।
1. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का एकतरफा दबदबा
दूसरे सोमवार को 0.98 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म आज के दिन की सबसे बड़ी विनर बनकर उभरी है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने चार दिनों में 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
डे वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला हफ्ता – 37.70 करोड़ रुपये
डे 8 – 1.85 करोड़ रुपये
डे 9 – 2.35 करोड़ रुपये
डे 10 – 2.90 करोड़ रुपये
डे 11 – 0.98 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
कुल कलेक्शन – 45.78 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
2. ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए आगे की राह मुश्किल
चौथे दिन 0.74 करोड़ की कमाई के साथ ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए सिनेमाघरों में टिके रहना मुश्किल होता जा रहा है। सोमवार को 1 करोड़ से नीचे गिरना इस बात का संकेत है कि वीकेंड की रफ्तार कामकाजी दिनों में बरकरार नहीं रह पाई। लागत वसूलने के लिए फिल्म को बाकी के दिनों में कम से कम एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 6.24 करोड़ रुपये कमाए हैं।
डे वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 – 1.15 करोड़ रुपये
डे 2 – 1.85 करोड़ रुपये
डे 3 – 2.50 करोड़ रुपये
डे 4 – 0.74 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
कुल कलेक्शन – 6.24 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
3. ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त
‘भारत भाग्य विधाता’ ने अपने पहले सोमवार को महज 0.51 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार को आई इस भारी गिरावट ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम रही है। इतने कम आंकड़ों के बाद, दूसरे हफ्ते में इसके शोज और स्क्रीन्स में भारी कटौती होना तय है।
डे वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 – 1 करोड़ रुपये
डे 2 – 1.45 करोड़ रुपये
डे 3 – 1.80 करोड़ रुपये
डे 4 – 0.51 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
कुल कलेक्शन – 4.76 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
टेबल से समझिए (रात 9 बजे तक)
| फिल्म | डे और कमाई | कुल कमाई |
|---|---|---|
| है जवानी तो इश्क होना है | डे 11 – 0.98 करोड़ रुपये | 45.78 करोड़ रुपये |
| मैं वापस आऊंगा | डे 4 – 0.74 करोड़ रुपये | 6.24 करोड़ रुपये |
| भारत भाग्य विधाता | डे 4 – 0.51 करोड़ रुपये | 4.76 करोड़ रुपये |
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






