Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/Maine_PK_1781523168541_1781523172601_c9fcd84b-9e60-4d49-8f85-329eaa07c2fb.jpg

सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में एक बिहारी फोक सॉन्ग भी था जिसे खूब सराहा गया था। इस गाने को इतना सहारा गया था कि इसने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त दिलाई थी।

साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ तो आपको याद ही होगी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की यह डेब्यू फिल्म थी, लेकिन इसी फिल्म से एक ऐसी सिंगर ने भी डेब्यू किया था, जिसने फोक सॉन्ग को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई अवॉर्ड जीते हैं। हम बात कर रहे हैं सिंगर शारदा सिन्हा की। इस फिल्म में एक गाना था ‘कहे तोसे सजना’; कम लोग जानते हैं कि यह कोई ऑरिजनल क्रिएशन नहीं बल्कि बिहार का एक फोक सॉन्ग था। यह गाना उन दिनों खूब पॉपुलर हुआ था।

ऑरिजनल फील के साथ गाया

इस गाने से एक तरफ जहां शारदा सिन्हा को पहचान मिली, तो वहीं यह फिल्म का प्रमोशन करने में भी खूब कारगर रहा। दरअसल शारदा सिन्हा ने इस मैथिल फोक सॉन्ग को बॉलीवुड के जरिए दुनिया तक पहुंचाने का काम किया था। इस गाने में सलमान खान और भाग्यश्री दोनों नजर आए थे। जब शारदा सिन्हा ने यह गाना गाया, तो इसे बॉलीवुड का चमक-दमक वाला रूप देने की बजाए इसे वास्तविक संस्कृति और जमीन से जुड़ा रखा। उसी फील के साथ उनका इस गाने को परोसना लोगों को खूब पसंद आया।

IMDb रेटिंग और कहां देखें?

शारदा सिन्हा को पारंपरिक संगीत की विरासत को बचाए रखने के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण मिल चुका है। बात फिल्म की करें तो ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए सलमान खान जब भाग्यश्री के साथ पर्दे पर पहली बार आए तो लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.3 है और अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

क्या है फिल्म MPK की कहानी?

बात फिल्म की कहानी की करें तो सालों पुरानी यह प्रेम कहानी दो परिवारों के मतभेदों के चलते अलग हुए दो प्रेमियों की है। जिसमें लड़की के पिता सलमान खान (प्रेम) को एक आखिरी मौका देते हैं। वह शर्त रखते हैं कि अगर प्रेम उनकी तय की हुई शर्तें पूरी करता है तो वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ करवाने को तैयार हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म सलमान खान की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। महज 1 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 28 करोड़ रुपये कमाए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN