Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/Hai_Jawani_Toh_Ishq_Hona_Hai___1781571663716_1781571663825_4ea79c02-4df4-486e-b958-bc016ba67bf7.jpgवरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ से सामना हुआ है। वहीं, इसके सामने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। वरुण अपनी लव ट्रायंगल मूवी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। ऐसे में वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी 5 जून को थिएटर में रिलीज हुई है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को कॉमेडी किंग डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में डेविड की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है। वरुण धवन की फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
करोड़ों छाप रही है वरुण की फिल्म
वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के रीमिक्स गानों को लेकर भले ही एक तरफ काफी कंट्रोवर्सी हुई, लेकिन इन विवादों के बीच फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी-खासी कमाई की। हालांकि, वरुण के सामने राम चरण की ‘पेड्डी’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में फिल्म के लिए तगड़ा मुकाबला बना हुआ है। इसे बावजूद ये शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके सोमवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 46.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। वहीं कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने सोमवार को महज 0.65 लाख रुपये ही कमाए।
डे वाइज देखें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 36.85 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 8 | 1.85 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 2.35 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 2.90 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 1.35 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 46.15 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ से सामना हुआ है। वहीं, इसके सामने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने मूवी में अच्छा काम किया है। फरहाद सामजी (राइटर) के कुछ डायलॉग काफी मजेदार रहे, जिसे वरुण ने अपनी कॉमिक पंच लाइन से फिल्म को और भी शानदार बना दिया। वहीं, मृणाल ठाकुर का काम ठीक है, पूजा हेगड़े ने अच्छा काम किया है। फिल्म में मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में जान डाली है। हमेशा की तरह जिमी शेरगिल ने बढ़िया काम किया है। वहीं, राकेश बेद भी शानदार नजर आए। मौनी रॉय, चंकी पांडे और आयशा रजा मिश्रा का काम काफी बढ़िया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






