Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/ska_1781602929459_1781602940257_f26d45de-9540-47da-a9bd-98997980e8b1.jpgबिग बॉस 20 की शुरुआत कुछ महीनें बाद होने वाली है और उससे पहले एक नाम हाल ही में काफी चर्चा में आ रहा है जो है सैंटी शर्मा। जानें अब कौन हैं सैंटी शर्मा।
बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है और हाल ही में एक सेलिब्रिटी जिसका नाम शो में शामिल होने के लिए आ रहा है वो हैं रैपर सैंटी शर्मा। सैंटी का नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में वह तब चर्चा में आए जब उन्होंने कॉकरोच जंता पार्टी को लेकर कमेंट किया था।
जानें कौन हैं सैंटी शर्मा
वैसे तो अभी सैंटी या मेकर्स ने खुद इस बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वह शो का हिस्सा हो सकते हैं। अब जबसे उनका नाम चर्चा में आया है तबसे लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। उनका नाम भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए बताते हैं आपको कि आखिर कौंन हैं सैंटी शर्मा।
हिप हॉप स्टाइल से हुए फेमस
सैंटी शर्मा का रियल नाम गणेश शर्मा है। वह रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। वह मध्यप्रदेश से हैं। उन्होंने अपने हिप हॉप गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है और सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं।
हाउसफुल 5 से किया बॉलीवुड डेब्यू
सैंटी ने कुछ समय पहले फिल्म हाउसफुल 5 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में गाने सुनी सुनी सदको से की थी। इसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था जो है सैंटी शर्मा ऑफिशियल। उनके इस गाने को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
करियर की शुरुआत कैसे की
इसके बाद साल 2017 में उन्होंने उड़ान रैप ट्रैक रिलीज किया जो काफी हिट था। उन्होंने कई साल बतौर सोलो आर्टिस्ट काम किया है और कोशिश मेरी, द वैलेंटाइन सॉन्ग जैसे गानें रिलीज किए हैं अपने चैनल पर।
साल 2019 में उन्होंने फिर कमर्शियल म्यूजिक में एंट्री ली और पीता दारू गाना रिलीज किया। उन्होंने फिर ब्लैक हार्ट रिलीज किया जिसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। साल 2020 में फिर उन्होंने सोलो एल्बम रिबॉर्न रिलीज किया। इस एल्बम में 7 गाने थे।
कॉकरोच जंता पार्टी को लेकर किया था कमेंट
वहीं हाल ही में सैंटी तब काफी चर्चा में आए जब उन्होंने कॉकरोच जंता पार्टी को लेकर कमेंट किया और वो काफी वायरल हुआ था। उन्होंने इसे इंटरनेट ड्रामा बताया था और यंग यूजर्स को उन पर आंख बंद करके भरोसा करने से मना किया था।
बिग बॉस 20 कबसे होगा शुरू
बिग बॉस 20 की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि यह 21 सितंबर से शुरू होगा। शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। कई टीवी सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है तो देखते हैं आगे और किनके नाम सामने आते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







